मुख्य चुनाव आयुक्त करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, जम्मू और कश्मीर में लोकसभा के साथ हो सकता है विधानसभा चुनाव ?

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान से पहले चुनाव आयोग की सबसे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आज शाम 4:30 बजे जम्मू में होने वाली है। लोकसभा चुनाव के एलान से पहले चुनाव आयोग का दौरा किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का अंतिम दौरा है। ऐसे में आज शाम 4:30 बजे होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस महत्वपूर्ण है।

लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव?
लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारी तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर गए हैं और पहले श्रीनगर और फिर जम्मू का दौरा करने के बाद आज चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान साफ-साफ तो नहीं, लेकिन कुछ संकेत जरूर मिलेंगे की जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी होगा कि नहीं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सितंबर, 2024 तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को कहा है।

इन राज्यों में होगा लेकसभा के साथ विधानसभा चुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ चार प्रदेशों के विधानसभा चुनाव पहले से ही निश्चित है जिनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा तथा सिक्किम है। ऐसे में यदि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का एलान लोकसभा चुनाव के साथ होता है, तो चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करनी होगी।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...