ममता बनर्जी से नाराज हुए छोटे भाई, हावड़ा में TMC प्रत्याशी के खिलाफ बाबुन ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान !

Time to write @

- Advertisement -

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई बाबुन बनर्जी ने टीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बताया जा रहा है कि बाबुन बनर्जी बहन से नाराज चल रहे हैं. उन्होंने बुधवार को ऐलान किया कि वो हावड़ा लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रसून बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. बाबुन ने कहा कि प्रसून को हावड़ा से फिर से टिकट देकर ठीक नहीं किया गया है.

प्रसून सही विकल्प नहीं
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बाबुन बनर्जी ने कहा कि मैं हावड़ा संसदीय सीट पर टीएमसी उम्मीदवार के चयन से खुश नहीं हूं. प्रसून बनर्जी बिल्कुल भी सही विकल्प नहीं हैं. उनसे सक्षम कई उम्मीदवार थे, जिन्हें पार्टी ने नजरअंदाज किया है. बाबुन ने कहा कि प्रसून बनर्जी पिछले दो बार से हावड़ा से सांसद हैं. उन्होंने मेरा अपमान किया है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता.

निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा
बाबुन बनर्जी ने आगे कहा कि मैं हावड़ा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर विचार कर रहा हूं. मुझे मालूम है कि दीदी मेरे फैसले से समहत नहीं होंगी. हालांकि, बाबुन ने भाजपा या किसी और पार्टी में जाने की अटलकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक ममता दीदी हैं, मैं कभी भी पार्टी नहीं छोड़ूंगा और न ही किसी अन्य पॉलिटिकल पार्टी में शामिल होऊंगा.

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...