भारतीय रेलवे ने शुरू की QR कोड के माध्यम से प्लेटफ़ॉर्म टिकट खरीदने की सुविधा

Time to write @

- Advertisement -

GOOD NEWS : रेलवे ने डिजिटल इंडिया विजन को ध्यान में रखते हुए आगरा मंडल ने आगरा छावनी स्टेशन पर यह खास सुविधा शुरू की है. इस व्‍यवस्‍था के तहत अगर किसी व्‍यक्ति के पास पैसे नहीं हैं, तो भी सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी. यहां पर कैश लेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से अनारक्षित टिकट व प्लेटफ़ॉर्म टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान की गयी है. यह सुविधा एक स्पेशल कैश लेस काउंटर के माध्यम से दी जा रही है, जहां क्यूआर कोड स्कैनर के साथ फेयर डिस्प्ले भी लगाया गया है, जिसमें यात्री अपना किराया स्क्रीन पर देख सकते हैं एवं ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है, जो रेलवे एवं यात्रियों के मध्य पारदर्शिता को बढ़ावा देता है.

सिर्फ यही नहीं, आगरा मंडल के सभी स्टेशनों (आगरा छावनी ,आगरा किला, मथुरा जं. इत्यादि ) में खानपान की सामग्री खरीदकर क्यूआर कोड के माध्यम से कैशलेस भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा पार्किंग सुविधा का भुगतान भी क्यूआर कोड के माध्यम से कैशलेस तरीके से किया जा सकता है. यदि यात्री पे एंड यूज़ शौचालय का उपयोग करते हैं तो इसका भुगतान भी कैश लेस पेमेंट के माध्यम से कर सकते हैं.

कैश लेस पेमेंट से यात्रियों के समय की बचत होगी और खुले पैसों का झंझट भी नहीं रहेगा. स्मार्ट फ़ोन की बढ़ती उपलब्धता के साथ ही क्यूआर कोड / यूपीआई पेमेंट सभी के लिए सुलभ और आसान हो गया है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...