बबीता जी ने की टप्पू से सगाई ?

Time to write @

- Advertisement -

TELIVISON JAGAT : सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होने वाले साथ ही दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब एक दिलचस्प मोड़ आया है जो शायद जेठा लाल के होंठों की खुशियां छीन लेगा ! अरे भाई हम इस बार रील लाइफ की नहीं असल यानी की रियल लाइफ की बात हैं ! दरअसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दो मुख्य कलाकारों की सगाई की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता और राज के अफेयर की खबरें कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी. बताया जा रहा था कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे.

अभी वायरल हो रहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने मार्च के शुरुआत में ही अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाई थी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में राज के शामिल होने के बाद से उनके और मुनमुन के बीच नजदीकियां बढ़ी थी. दोनों के बीच 9 साल का अंतर है. बबीता यानी मुनमुन 36 वर्ष की हैं. जबकि, राज 27 साल के हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता और राज अनादकट साल 2021 से ही दोनों को डेट कर रहे थे. हालांकि, दोनों अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खंडन करते रहते हैं. हालांकि, तारक मेहता उल्टा चश्मा में काम करने वाले बाकी कलाकार इस बात से अवगत थे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है.

वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के वडोदरा में कुछ दिनों पहले सगाई की है. हालांकि, अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि दोनों के बीच किस तारीख को सगाई को हुई. मुनमुन दत्ता ने 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में एंट्री ली थी. वो अय्यर की पत्नी बबीता जी का रोल निभा रही थी. लेकिन जेठालाल और उनके बीच प्रेम संबंध था. वहीं, राज अनादकट यानी जेठालाल के ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू की एंट्री इस शो में 2017 में हुई थी.

मुनमुन ने बताया अफवाह
बबीता यानी मुनमुन दत्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनके और राज अनादकट के सगाई की खबर फेक हैं. उन्होंने कहा- “यह खबर अफवाह और फर्जी है. इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है. और सच कहूं तो मैं अपनी एनर्जी नकली चीज पर नहीं खर्च करना चाहती.

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

घर पर पथराव और धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने क्षेत्र में कराया पैदल मार्च

KANPUR NEWS । कानपुर दक्षिण के गुजैनी थाना क्षेत्र में घर के बाहर पथराव, गाली-गलौज और जान से...

TIRANGA YATRA : कानपुर में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

BJP Tiranga Yatra : स्वतंत्रता दिवस से पहले कानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा को लेकर...

इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वालों को पेंशन, 325 लोगों को हर महीने मिलेंगे ₹10 हजार

WEST BENGAL : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा ऐलान सामने आया है। राज्य सरकार ने आपातकाल...

नल खोला तो निकला ‘काला पानी’, हज़ारों लोग परेशान, गड्ढे में उतरकर पार्षद बोलीं- ‘जहर जैसा पानी पिला रहे

KANPUR NEWS: शहर के जूही इलाके में लंबे समय से चली आ रही दूषित पेयजल की समस्या को...