बंगाल की रैली में गृहमंत्री का बयान, हमको वोट दें, ममता के गुंडो को उल्टा टांग देंगे

Time to write @

- Advertisement -

LOKSABHA 2024 : चुनावी रैलियों में पक्ष और विपक्ष की दहाड़ और गर्जना बड़े ही ज़ोरदार तरीके के साथ सुनाई में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में एक रैली को सम्बोधित करते हुए बंगाल सरकार को आड़े हाँतो लेते हुए हमला किया इस दौरान गृहमंत्री ने रैली में कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को ममता बनर्जी और कांग्रेस के नेताओं में छूने की हिम्मत नहीं है. अमित शाह ने बंगाल के वोटर्स को भरोसा दिलाया कि सभी हिंदू शरणार्थियों को सीएए के जरिेए नागरिकता दी जायेगी. अमित शाह ने करनदिघी के चुनावी रैली में कहा तृणमूल की सरकार में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बेरोकटोक जारी है. गृहमंत्री ने कहा की बंगाल की मुख्यमंत्री सीमावर्ती राज्य में हो रही घुसपैठ को नहीं रोक सकतीं. उन्होंने लोगों से सवाल करते हुए पूछा, क्या ममता बनर्जी घुसपैठ रोक सकती हैं? वो नहीं रोक सकतीं. केवल मोदी जी ही इस राज्य में घुसपैठ रोक सकते हैं.


अमित शाह पश्चिम बंगाल की रायगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कार्तिक पॉल के समर्थन में रैली करते हुए कहा पिछली बार आपने हमें 18 सीटें दी थीं. जिसकी वजह से मोदी ने आपको राम मंदिर दिया. अबकी बार आप हमें 35 सीटें दीजिए, हम राज्य में हो रही घुसपैठ रोक देंगे.” शाह ने संदेशखाली विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि “संदेशखाली में, ममता बनर्जी ने महिलाओं पर अत्याचार होने दिया ताकि उनका वोट बैंक प्रभावित न हो. इस मामले में उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप किया और आज आरोपी जेल में हैं” अमित शाह ने अपनी इसी रैली में कथित अनियमितताओं के कारण सरकारी स्कूल कर्मचारियों की लगभग 25,000 नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश का भी जिक्र किया. और ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी “मां, माटी और मानुष” के नारे पर सत्ता में आई थीं. उनके शासन में संदेशखाली में मां पर अत्याचार किया गया, जबकि माटी को बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे दिया गया और मानुष को यहां भ्रष्टाचार की मार झेलनी पड़ रही है.” अमित शाह ने कहा, ”भाजपा को वोट दें, ममता बनर्जी के गुंडों को उल्टा लटकाया जाएगा और उनको सीधा किया जाएगा.”


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...