देश की बेटी बढ़ाया मान, शहीद पिता की वर्दी पहन बनी लेफ्टिनेंट

Time to write @

- Advertisement -

GOOD NEWS : अगर मन में सच्ची लगन हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी शख्सित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पिता और परिवार के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं लेफ्टिनेंट इनायत वत्स की जिन्होंने उग्रवाद विरोधी अभियान में अपने पिता मेजर नवनीत वत्स को खो दिया। वो भारतीय सेना में शामिल हो गईं हैं और उन्होंने वही वर्दी पहनी, जो कभी उनके नायक पिता ने पहनी थी।

पिता की विरासत को जारी रखने के लिए बनी कर्नल : बता दें कि इनायत वत्स के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। हरियाणा के पंचकुला की इनायत ने करीब तीन साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। 23 वर्षीय इनायत ने अपने पिता की विरासत को जारी रखने के लिए भारतीय सेना की सबसे कठिन नौकरी पाने का सपना देखा और उसे पूरा किया। इनायत वत्स के पिता मेजर नवनीत वत्स 2003 में कश्मीर आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए थे। उन्हें मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित भी किया गया था। जब इनायत ने होश संभाला, तो उन्होंने पिता की तरह ही तरह सेना में शामिल होने का निर्णय लिया। इनायत भारतीय सेना में अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। इनायत के पिता भी भारतीय सेना में कर्नल थे।

अगले महीने ट्रेनिंग में होंगी शामिल : अगले महीने अप्रैल में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई में इनायत शामिल होंगी। इस समय दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएट इनायत डीयू के हिंदू कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। इनायत को शहीदों के परिजनों के लिए राज्य की नीति के तहत एक राजपत्रित पद पर नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार की ओर से प्रस्ताव मिला था।

मां ने किया समर्थन : अपने पिता को अपना आदर्श मानने वाली इनायत के लिए सेना ही एकमात्र लक्ष्य रहा। उनकी मां शिवानी ने अपनी चिंताओं के बावजूद इनायत का पूरा समर्थन किया। वह चंडीमंदिर में आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने कहा कि इनायत एक बहादुर की बेटी है। जब उसने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की, तो सभी ने सोचा कि वह राज्य सरकार द्वारा दी गई नौकरी लेगी और मेरे आसपास रहेगी, लेकिन वह एक शहीद की बेटी है और उसके लिए सेना में शामिल होना स्वाभाविक था।

इनायत की मां ने ये भी बताया कि इनायत ने एक बार मुझसे पूछा था, अगर मैं लड़का होती तो तुम क्या करती? मैंने उससे कहा कि मैं उसे एनडीए (NDA) या आईएमए (IMA) में शामिल होने के लिए कहती। मुझे खुशी है कि आरामदायक जीवन के विकल्प होने के बावजूद, उसने अपने पिता का अनुसरण करना चुना।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...