आमिर खान ने अपनी एक्स वाइफ संग मनाया जन्मदिन, कहा अगर आप मुझे गिफ्ट देना चाहता हैं तो ?

Time to write @

- Advertisement -

FILMY DUNIYA : बॉलीवुड इंड्रस्टी में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज 14 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान के इस खास दिन पर उनके फैंस से लेकर परिवार वाले और बॉलीवुड की हस्तियों ने उन्हें विश किया है। हाल ही में आमिर की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्टार कास्ट और अपनी एक्स वाइफ किरण राव के अपना जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि इन समय सोशल मीडिया पर आमिर खान की कई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, जिसमें वो पैप्स, एक्स वाइफ किरण राव और लापता लेडीज की टीम के साथ केक काटते दिखे हैं। इस दौरान आमिर ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स पहना हुआ है। तस्वीर मे किरण राव भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मल्टीकलर की एक ड्रेस पहन है। केक काटने के बाद एक्टर किरण राव को केक खिलाते हैं और किरण आमिर को इसके अलावा इस तस्वीर में फिल्म ‘लापता लेडीज’ की एक्ट्रेस नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव भी नजर आ रही हैं। बर्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान आमिर खान पैप्स से कहते हैं कि अगर आप मुझे गिफ्ट देना चाहता हैं तो लापता लेडीज फिल्म की टिकट खरीदकर उसे देखें, वही मेरा तोहफा होगा।

भले ही आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन न कर पा रही हो लेकिन हर कोई उनकी इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। बता दें कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा वो एक और फिल्म ‘लाहौर 1947’ को भी प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म ‘लाहौर 1947’ में एक्टर सनी देओल लीड एक्टर के तौर दिखाई देंगे।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...