दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार का ऐलान, दिल्ली वालों को मिलती रहेगी फ्री बिजली

Share

नई दिल्ली :चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहें है वैसे वैसे ही सभी पार्टियां जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं | इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार ने मुफ्त बिजली बिल व सब्सिडी को अगले साल तक बढ़ाने की घोषणा की है. आम आदमी पार्टी की शीर्ष नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी सिंह ने कहा है कि मुफ्त बिजली बिल और सब्सिडी का प्रावधान 2024.2025 में भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज की कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त बिजली बिल और सब्सिडी 2024-2025 में भी जारी रहेगी.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूँ. आपकी 24 घंटे बिजली जीरो पॉवर कट व फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गयी है. इसमें अधिवक्ताओं के चैम्बर की भी मुफ्त बिजली शामिल है. उन्होंने कहा कि बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था कि अगले साल मिलेगी या नहीं मिलेगी. मैं आपको बता दूं कि इन लोगों ने तो इसे रोकने की पूरी कोशिश की. लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया. केजरीवाल ने कहा कि आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली केवल दिल्ली व पंजाब में मिलती है. बाक़ी पूरे देश में लंबे लंबे पॉवर कट लगते हैं. हज़ारों रुपए बिजली बिल भरने पड़ते हैं. क्योंकि दिल्ली में ईमानदार व पढ़े लिखे लोगों की सरकार है. दिल्ली के वित्त मंत्री द्वारा 76000 करोड़ रुपये का बजट पेश करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से इंडिया ब्लॉक के सभी 7 उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया और कहा कि दिल्ली के लोग उनके परिवार की तरह हैं.

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks