ख़बरें राज्यों व् शहरों से

माधवी लता का ओवैसी पर हमला ‘मेरा एक ही मकसद है और वो है असदुद्दीन ओवैसी को यहां से उखाड़ फेंकना’

Share

LOKSABHA 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का आगमी चरण बेहद दिलचस्प होता जा रहा है ऐसे में इन दिनों देश की चर्चित लोकसभा सीटों में से एक हैदराबाद की सीट से वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प नज़र आ रहा है, ऐसे में जहाँ हैदराबाद में एक तरफ चार बार के सांसद असदुद्दीन ओवैसी मैदान में हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता, बीजेपी ने हैदराबाद से माधवी लता को टिकट देकर सभी को हैरान कर दिया था, इस दौरान माधवी लता ने हाल ही दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका सिर्फ एक ही लक्ष्य है और वो है- असदुद्दीन ओवैसी को यहां से उखाड़ फेंकना और उनकी पतंग को काटना, उनकी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वह काल्पनिक तौर पर पतंग काटते हुए दिखाई दे रही है,उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम औरतों, पसमांदा, दलितों के हित के लिए काम करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री आ रहे हैं, तो हमें जो कुछ भी बोलना होगा या बात करनी होगी, वो हम कर लेंगे !


मेरा एक ही मकसद है और वो है असदुद्दीन ओवैसी को यहां से उखाड़ फेंकना', माधवी  लता का ओवैसी पर हमला - Inkhabar माधवी लता ने कहा कि हैदराबाद में सामाज की सेवा करते हुए हमने गरीबी के साथ-साथ और भी बहुत सी चीजें देखी है, जिन्होंने यहां 40 साल राज किया है, उन्होंने केवल गरीबों का फायदा ही उठाया है यहां का सबसे बड़ा विषय लोगों को भड़काने का है और उन्हें गलत दिशा में प्रेरित करने का है, भले ही यहां धर्म की बात की गई है, लेकिन धर्म वालों ने कोई भी विकास का कार्य नहीं किया, इनसे तो खुद पसमांदा मुस्लिम भी खुश नहीं हैं।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑
Enable Notifications OK No thanks