पहले बनाए शारीरिक संबंध, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : अमित गुप्ता – कानपुर

हाल में ही दर्शकों के बीच प्रदर्शित हुई फ़िल्म द केरला स्टोरी से मिलता जुलता एक मामला कानपुर में सामने आया है, इस कहानी में भी प्रेम के नाम पर छलावा, उसके बाद वही जिसका उस महिला को डर था । उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है. यहां पर मुस्लिम युवक ने एक शादी शुदा महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया, फिर उस आपत्तिजनक वीडियो के दम पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, ये युवक इतने पर ही नही रुका, आरोपी युवक द्वारा कुछ दिनों बाद महिला पर ज़बरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाने लगा, लेकिन जब उसने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो मुस्लिम युवक उसको आये दिन तरह तरह की यातनाएं देते हुए प्रताड़ित करने लगा, इसपर पीड़िता ने आज़िज़ होकर कानपुर पुलिस आयुक्त से इन्साफ की गुहार लगाई है ।


कानपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला ने मीडिया के साथ अपनी आप बीती साझा की, उसने बताया कि पीड़िता के पति से मुस्लिम युवक की दोस्ती थी, जिसकी वजह से उसका घर पर आना जाना था, इस दौरान महिला ने बताया कि उसने पीड़ित महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया, फिर उसके बाद उसने ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया, महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और महिला के साथ रहने लगा, पीड़िता अपनी इज़्ज़त आबरू बचाने के लिए उसकी हर बात मानती गयी, लेकिन कुछ दिनों बाद पीड़िता हैरान रह गयी जब मुस्लिम युवक द्वारा पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाने लगा, इस पर महिला ने जैसे ही धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया, तो मुस्लिम युवक उसको छोड़कर अपनी पत्नी के पास चला गया, पीड़ित महिला का आरोप है कि वो पिछले एक साल से उसे प्रताड़ित कर रहा है, इसलिए सरकार और पुलिस आयुक्त से इंसाफ की गुहार लगाई है ।


इस मामले पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विपिन कुमार मिश्रा ने बताया की पीड़िता महोबा जिले की रहने वाली है इस महिला का अपने पति से कुछ विवाद हो गया था. जिसके बाद यह एक युवक के साथ कानपुर आकर लिव इन में रह रही थी, शिकायत में उन्होंने बताया है कि युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया है, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. विवेचना में जो भी तथ्य पाए जायेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी ।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...