महंगाई से आम जनता को बड़ी राहत: 10 महीने में सबसे कम हुई महंगाई

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है, वजह है देश की खुदरा महंगाई दर जोकि मार्च में घटकर पिछले 5 महीने के निचले स्तर 4.85 फीसदी पर आ गई. इससे एक महीना पहले फरवरी में खुदरा महंगाई दर 5.09 फीसदी थी. मंगलवार (12 मार्च) को नेशनल स्टैटिकल ऑफिस NSO की ओर से जारी आधिकारिक डेटा में यह जानकारी प्रदान की गई, ऐसे में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित महंगाई फरवरी में 5.09 फीसदी थी जबकि मार्च, 2023 में यह 5.66 फीसदी पर रही थी, मार्च में खुदरा महंगाई 5 महीनों के निचले स्तर पर रही है. इसके पहले अक्टूबर, 2023 में यह 4.87 फीसदी रही थी, NSO के डेटा के मुताबिक, मार्च में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 8.52 फीसदी रही जबकि एक महीने पहले फरवरी में यह 8.66 फीसदी थी, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स CPI आधारित महंगाई RBI के टारगेट के दायरे में है. भारतीय रिजर्व बैंक को खुदरा महंगाई 2 फीसदी घट-बढ़ के साथ 4 फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है, आरबीआई की एमपीसी नीतिगत दरों पर फैसला करते हुए खुदरा महंगाई के डेटा को ही ध्यान में रखती है, ऐसे में रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (एफवाई25) के लिए खुदरा महंगाई 4.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. RBI ने अप्रैल-जून तिमाही में खुदरा महंगाई 4.9 फीसदी और सितंबर तिमाही में 3.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है,ऐसे में इसे जनता के लिए चुनाव से पूर्व राहत भरे खबर माना जा रहा है !


महंगाई से थोड़ी राहत, जनवरी में घटकर 5.1% पर आई खुदरा मुद्रास्फीति |  India's retail inflation rate declined to 5.1 percent in January | Patrika  News


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

यूपी विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट, विपक्ष करेगा सरकार को घेरने की कोशिश

  Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का मंगलवार का दिन सरकार और विपक्ष, दोनों के...

आज संसद में कैसा रहेगा माहौल? विपक्ष के तेवर, सरकार के एजेंडे पर सबकी नजर

  New Delhi Mansoon News :  संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के...

Mathura News – वृन्दावन में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा शिकंजा, 5 हजार किलो दूषित पेड़ा और मिल्क केक कराया नष्ट ।

Mathura News : धार्मिक नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं की आस्था और सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ...

श्रीराम की प्रतिमा और भगवा वस्त्र के कथित अपमान पर धार्मिक संगठनों का बड़ा आंदोलन, पप्पू यादव के विरोध में सड़कों पर उतरी विश्व...

  गोरखपुर : संसद परिसर में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन का मामला अब राजनीतिक गलियारों...