बिहार में जदयू को लगा बड़ा झटका, इस कद्दावर मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा ?

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक बाद देश के कई राज्यों में सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है. इस बीच बिहार की राजनीति में भी बड़ा खेला देखने को मिला है. जहाँ आज जदयू के कद्दावर मुस्लिम नेता अली अशरफ फातिमी ने सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने आज यानि 19 मार्च को जदयू की सभी जिम्मेदारियों से अपना त्यागपत्र दे दिया है।

अपने इस्तीफा पत्र में अली अशरफ ने लिखा है कि मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जदयू के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे रहा हूं. कृपया आप द्वारा इस पत्र को स्वीकृति प्रदान किया जाए. उन्होंने यह पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा है. आपको बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी नीतीश कुमार के पास है. हाल ही में यह पद ललन सिंह ने छोड़ा था जिसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

इस्तीफा देने का क्या हो सकता है वजह? : आपको बता दें कि इस बार मधुबनी और दरभंगा लोकसभा सीट भाजपा के खाते में गई है. इस स्थिति में अगर वह जदयू में रहते तो उन्हें यह सीट नहीं मिल सकती थी. ऐसे में अब यह चर्चा है कि इस्तीफा देने का यही मुख्य वजह है. बीते 18 मार्च को ही एनडीए में सीट बंटवारा हुआ है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...

    बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...