बसपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, देखें किस प्रत्याशी को मिला कहाँ से टिकट ?

Time to write @

- Advertisement -

देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर पार्टियों की ओर से अब उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नाम हैं। बहुजन समाज पार्टी ने एक दिन में उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की। पहली सूची में 16 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था, जबकि दूसरी सूची में 9 प्रत्याशी उतारे गए हैं। बसपा की दूसरी लिस्ट में आगरा से पूजा अमरोही और कानपुर से कुलदीप भदौरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।


यूपी की 25 सीटों पर उतार दिए गए हैं प्रत्याशी : बसपा ने पहली लिस्ट में 16 में से 7 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि दूसरी लिस्ट में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 25 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट


हाथरस (SC) : हेमबाबू धनगर
मथुरा : कमल कांत उपमन्यू
आगरा (SC) : पूजा अमरोही
फतेहपुर सीकरी : राम निवास शर्मा
फिरोजाबाद : सतेंद्र जैन सौली
इटावा (SC) : सारिका सिंह बघेल
कानपुर : कुलदीप भदौरिया
अकबरपुर (कानपुर) : राजेश कुमार द्विवेदी
जालौन (SC) : सुरेश चंद्र गौतम

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...