दैनिक राशिफ़ल : ज्योतिष समस्या और समाधान

दैनिक राशिफ़ल : 16 अप्रेल 2024

Share

मेष
Aries
आज के दिन लाल रंग के कपड़ा इस्तेमाल करिए
मंगला गौरी की पूजा अर्चना अच्छा फल देगी

आज के दिन पारिवारिक रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा। विदेश में रह रहे परिजनों से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। इनकम बढ़ेगी, लेकिन बढ़ते अनावश्यक खर्च से थोड़ा चिंतित रह सकते है। मित्रों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में समय निकलेगा।


वृष
Taurus
गुलाबी रंग के कपड़ा के इस्तेमाल शुभ फल दायी रहेगा
महालक्ष्मी की पूजा अर्चना से शुभ फलो की प्राप्ति

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में चल रहे व्यापार में बहुत ही सावधानी से आगे बढ़े। आय के अन्य स्रोत प्राप्त हो सकते है। किसी काम को सहजता से करने पर सफलता मिल सकती है। व्यापार में बाहरी व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपके लिए घाटे का सौदा बन सकता है।


मिथुन
Gemini
हरियाली रंग के कपड़ा के इस्तेमाल शुभ फलो की प्राप्ति देगा
गणेश गोरी जी की पूजा ,अर्चना से शुभ फलो की प्राप्ति होगी

आज का दिन लाभ के अवसर लेकर आने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का भरपूर मिलेगा। व्यापार के दृष्टिकोण से दिन मजबूत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी करने कोई गलती हो सकती है। कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। सेहत को लेकर आज थोड़ा सावधान रहने की जरुरत पड़ेगी।


कर्क
Cancer
हल्के रंगों के कपड़ा के इस्तेमाल से शुभ फलो की प्राप्ति
शिव शक्ति की पूजा अराधना से शुभ फलो की प्राप्ति होगी

आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रह सकता है। योग व व्यायाम के द्वारा चल रहे मानसिक तनाव को उतारने में सफल रहेंगे। कारोबार में लंबे समय से चल रही समस्या में सुधार आने की उम्मीद है। अत्यधिक लाभ के चक्कर में गलत योजना में धन लगाने से आर्थिक नुकसान संभव है।


सिंह
Leo
लाल रंग के कपड़ा इस्तेमाल शुभ फलो की प्राप्ति
दुर्गा जी की पूजा अर्चना से शुभ मनोकामना पूरी

आज भावुकता में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। परिजनों के साथ प्रेम व स्नेह भरा दिन रहेगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। व्यापार में उम्मीद से परे लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। खानपान की आदतों में बदलाव लाने में सफल रहेंगे। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास लाभकारी सिद्ध होगा।


कन्या
Virgo
हरे रंग के कपड़ा के इस्तेमाल से शुभ फल की प्राप्ति
गणेश गोरी की पूजा अर्चना से सभी मनोकामना। पूरी होगी

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल मिलता दिखाई दे रहा है। अजनबी लोगों से सावधान रहने की जरुरत है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें, अन्यथा दिक्क्त बड़ी हो सकती है। काम का बोझ सिरदर्द दे सकता है।


तुला
Libra
गुलाबी रंग का कपड़ा का इस्तेमाल से शुभ फ़ल की प्राप्ति
माँ गौरी की पूजा अर्चना से सभी मनोकामना पूर्ण होंगी

आज का दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए है। महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य का परिचय देवें। खानपान में संतुलित आहार लेने का लाभ मिलेगा। कामों की सूची बनाकर कामों को निपटा सकेंगे। अति उत्साहित होकर किसी काम को न करें। परिवार में छोटे सदस्यों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा।


वृश्चिक
Scorpio
नारंगी रंग के कपड़े के इस्तेमाल शुभ फलो की प्राप्ति
मंगलागौरी पूजा अर्चना से मनोकामना पूर्ण होगी

आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान किसी से कोई महत्वपूर्ण बात साझा न करें। लेनदेन के मामले में सावधानी बरते, अन्यथा गलत व्यक्ति को धन उधार दे सकते हैं। संपत्ति संबंधित मामले में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे।


धनु
Sagittarius
पीले रंग के कपड़ा शुभ फलो की प्राप्ति होगी
माँ बंगलामुखी माता की पूजा अर्चना से सभी मनोकामना पूर्ण होगी

आज का दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बहसबाजी में न पड़े, अन्यथा समस्या हो सकती है। व्यवसाय सम्बन्धी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं की शुरुवात कर सकते हैं। कही सुनी बातों पर भरोसा न करें। कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है।


मकर
Capricorn
मेजेंटा रंग के कपड़ा का इस्तेमाल से शुभ फल की प्राप्ति
माँ काली की पूजा अर्चना से मनोकामना पूर्ण होगी

आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है। मांगलिक उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का मौका है। नए लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जिसका भविष्य में लाभ होगा।


कुंभ
Aquarius
पार्पल रंग के कपड़ा के इस्तेमाल से शुभ फल की प्राप्ति
महाकाली की पूजा अर्चनासे सभी मनोकामना पूर्ण होगी

आज के दिन अति उत्साहित होकर कोई काम करने से बचें। परिवार मे आपकी बातों को सुना जाएगा। आज एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में कोई काम बिना सहमति के हो, तो भी आप वाणी व व्यवहार से बात को साधने में सफल रहेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा संभव है।


मीन
Pisces
पीला रंग , नारंगी रंग के कपड़ा के इस्तेमाल से शुभ फलो की प्राप्ति होगी
माँ दुर्गा की पूजा अर्चना से मनोकामना पूर्ण होगी

आज का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ने का लाभ मिलेगा। विदेश में रह रहे परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। दान धर्म के कार्य में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और मजबूत रहेंगे।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks