जयपुर सीट पर भाजपा ब्राह्मण चेहरे पर लगा सकती है दांव ?

Time to write @

- Advertisement -

राजस्थान की जयपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी किसी नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है. इसको लेकर कई दिनों से हो रहे मंथन में जयपुर के उम्मीदवार का नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है. पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर ब्राह्मण महापंचायत के नायक सुनील तिवाड़ी का नाम ट्रेंड हो रहा है. सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी जयपुर में किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है. वहीं जयपुर सीट से मजबूत ब्राह्मण चेहरे को टिकट देकर भाजपा बड़े संकेत देना चाहती है।

जयपुर में भाजपा का कौन होगा प्रत्याशी? : उत्तर भारत में ब्राह्मण महापंचायत पिछले कई दशकों से सबसे विशाल सामाजिक आयोजन रहा है. भाजपा में जयपुर सीट को लेकर ब्राह्मण महापंचायत के नायक सुनील तिवाड़ी का नाम तेजी से उभरा है. राजस्थान के लिए अब भाजपा की शेष दस लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी होगी. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दस सीटों के प्रत्याशियों का नाम पर मुहर लग सकता है. वहीं भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से 10 नामों की घोषणा कभी भी की जा सकती है।

इस चेहरे पर दांव लगाने की चल रही अटकलें : सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान राजस्थान सहित उत्तर भारत की अन्य लोकसभा सीटों पर प्रभाव रखने वाले चेहरे की तलाश में है. इस स्थिति में जयपुर सीट पर ब्राह्मण महापंचायत आयोजन के नायक सुनील तिवाड़ी को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि उत्तर भारत की ब्राह्मण राजनीति के बड़े चेहरे में शामिल सुनील तिवाड़ी का प्रभाव राजस्थान सहित अन्य सीमवर्ती राज्यों में ब्राह्मण समुदाय को एकजुट करने में कारगर साबित हो रहा है !

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...