अमरोहा में मंच साझा करने को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेस-आप कार्यकर्ता,

Time to write @

- Advertisement -

UTTAR PRADESH : लोकसभा चुनाव में तारीखों के ऐलान के बाद देश की सत्ता में परिवर्तन का दम भरने वाले इंडी गठबंधन में कई जगह रार देखने को मिल रही है, ऐसे में मंगलवार की रात इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में जमकर हंगामा हो गया, बता दें कि यहां आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मंच पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई, ऐसे में वरिष्ठ नेताओं द्वारा बीच-बचाव करने की कोशिश भी की गई, लेकिन भिड़ने वालों ने किसी की बात न सुनी अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा में मंगलवार की रात कांग्रेस और सपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली की जनसभा का कार्यक्रम था, इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए इस कार्यक्रम में सांसद दानिश अली तथा आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे, बता दें कि पार्टी के बड़े नेताओं के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और हाथापाई करने लगे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दानिश अली के कार्यक्रम में कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत को मंच से उतारने को लेकर हंगामा शुरू हो गया था। वहां पर मौजूद कांग्रेस नेता साजिद खान ने मंच पर हो रही बदसलूकी पर ऐतराज जताया। इसके बाद कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

23 स्कूल, 46 युवा वक्ता और एक बड़ा सवाल: दून इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी ‘शिक्षा बनाम रोजगार’ पर दमदार बहस

■ कानपुर के रतन लाल नगर में स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में युवा वक्ताओं ने प्रतियोगिता के दौरान...

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...