साउथ एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन

Time to write @

- Advertisement -

तमिल एक्टर डेनियल बालाजी का शुक्रवार ,29 मार्च को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 48 वर्षीय डेनियल को कथित तौर पर सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था. डेनियल के निधन की खबर ने तमिल फिल्म उद्योग और उनके फैंस को काफी स्तब्ध कर दिया है. डेनियल के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है, एक रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर वेत्रिमारन और गौतम वासुदेव मेनन उन्हें श्रद्धांजलि देने अस्पताल भी पहुंचे. तो वहीं डायरेक्टर मोहन राजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा “बहुत दुखद ख़बर. वह मेरे लिए फिल्म संस्थान में शामिल होने के प्रेरणा थे. वह बहुत अच्छे दोस्त थे. उनके साथ काम करना था .उन्हें मिस कर रहा हूं. उनकी आत्मा को शांति मिलें.”


हार्ट अटैक ने ली जान: नहीं रहे साउथ एक्टर डेनियल बालाजी, 48 की उम्र में ली आखिरी सांस - tamil actor daniel balaji passes away due to heart attack-mobileडेनियल ने अपने करियर की शुरूआत कमल हासन की फिल्म ‘मरूधुनायगम’ में यूनिट प्रोडेक्शन मैनेजर के रूप में की थी. इसके बाद वह छोटे पर्दे पर चले गए. जहां उनके रोल का नाम डेनियल था. जिससे उन्हें स्क्रीन नाम डेनियल बालाजी मिला. डेनियल ने धारावाहिक “चिट्ठी” में अपने रोल के लिए खूब नाम कमाया. तमिल फिल्मों के अलावा, उन्होंने कई तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में एक्टिंग किया है. डेनियल का फिल्मी डेब्यू साल 2022 में तमिल फिल्म ‘अप्रैल मधाथिल’ से हुआ. उन्होंने “वेट्टैयाडु विलायडु” और “कक्का कक्का” में यादगार रोल निभाई हैं. उन्हें अंतिम बार फिल्म ‘अरियावन’ में देखा गया था


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

घर पर पथराव और धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने क्षेत्र में कराया पैदल मार्च

KANPUR NEWS । कानपुर दक्षिण के गुजैनी थाना क्षेत्र में घर के बाहर पथराव, गाली-गलौज और जान से...

TIRANGA YATRA : कानपुर में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

BJP Tiranga Yatra : स्वतंत्रता दिवस से पहले कानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा को लेकर...

इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वालों को पेंशन, 325 लोगों को हर महीने मिलेंगे ₹10 हजार

WEST BENGAL : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा ऐलान सामने आया है। राज्य सरकार ने आपातकाल...

नल खोला तो निकला ‘काला पानी’, हज़ारों लोग परेशान, गड्ढे में उतरकर पार्षद बोलीं- ‘जहर जैसा पानी पिला रहे

KANPUR NEWS: शहर के जूही इलाके में लंबे समय से चली आ रही दूषित पेयजल की समस्या को...