उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव को देखते हुए कानपुर पुलिस ने चलाया महा चेकिंग अभियान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लाखों कैश बरामद

Share

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नजर कानपुर पुलिस सख्त है। अलग-अलग थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि सघन चेकिंग अभियान की जानकारी देते हुए एडीसीपी अंकित शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते एवं पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार संपूर्ण जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक महा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एडीसीपी साउथ अंकित शर्मा द्वारा बताया गया कि नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशोदा नगर में एक रेनो कार से लगभग 18 लाख कैश बराबर हुआ है। एवं वही नजदीकी बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रही में एक कार से लगभग 8 लाख 50 हजार कैश प्राप्त हुआ। जबकि गुजैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंत पेट्रोल पंप के पास से एक कर से ₹80000 कैश बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने कैश को जप्त कर लिया है एवं वैधानिक जांच में जुट गई है।

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks