MI की इस सीजन लगातार तीसरी हार, RR जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर

Time to write @

- Advertisement -

आईपीएल के इस 17वें सीज़न में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है ऐसे में ये सीज़न हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियन की टीम के लिए काफी निराश करने वाला रहा है, बताते चले कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। RR की इस जीत ने प्वाइंट्स टेबल को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है, ये सीजन MI के लिए काफ़ी खराब रहा, मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है, इस सीजन यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई के खिलाफ जीत इस सीजन की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स को प्वाइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा हुआ है, जबकि इससे 3 टीमों को नुकसान झेलने पड़े हैं। ऐसे में राजस्थान ने एक तीर से 3 शिकार कर दिया है। इस हार से मुंबई इंडियंस को तो झटका लगा ही है, इसके अलावा आरआर ने 2 अन्य टीमों को भी झटका दे दिया है। चलिए आपको बताते हैं राजस्थान की जीत के बाद कैसी दिखती है प्वाइंट्स टेबल।

मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त खानी पड़ी है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 125 रन ही लगा सकी। इस दौरान MI के 3 बल्लेबाज गोल्डन डक हुए हैं। इस आसान लक्ष्य को राजस्थान ने आसानी से हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से रियान पराग ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली है। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस मुकाबले से पहले राजस्थान तीसरे स्थान पर थी, लेकिन मुंबई को हराने के बाद राजस्थान ने इस सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली और प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बैठ चुकी है।

राजस्थान रॉयल्स के टॉप पर पहुंचने से जिन 2 टीमों को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है, उनमें कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स है। बता दें कि इस मुकाबले से पहले कोलकाता की टीम टॉप पर विराजमान थी, लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा चेन्नई की टीम दूसरे स्थान पर थी, जो कि अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई को तो इससे नुकसान होना ही है। मुंबई पहले भी प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी और अभी भी आखिरी पायदान पर है। अगर मुंबई यह मुकाबला जीत जाती, तो वह रहती तो आखिरी पायदान पर ही, लेकिन नेट रन रेट में सुधार होने के साथ-साथ 2 महत्वपूर्ण प्वाइंट्स भी मिलते। संजू सैमसन की कप्तानी में आरआर कमाल का खेल दिखा रही है। अगर टीम का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है, तो वह आईपीएल 2024 ट्रॉफी के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...