आईपीएल के बाद विश्व कप से भी शमी हुए बाहर, जय शाह ने बताई वजह ?

Time to write @

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वर्ष 2024 बेहद चुनौती से भरा रहने वाला है, पहले विश्वकप में विराट कोहली के न खेलने की खबरें उसके बाद अब मोहम्मद शमी को लेकर फैंस के लिए बुरी खबर है ! बताते चले टी20 विश्व कप 2024 जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी है। उन्होंने कहा कि दिग्गज तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते नजर हुए नजर आएंगे। ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में भी खेलना मुश्किल लग रहा है।

मोहम्मद शमी हैं चोटिल
भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में अपने गेंदबाजी से विरोधी टीम की पसीना छुड़ाने वाले मोहम्मद शमी आईपीएल और विश्व कप 2024 में गेंदबाजी करते हुए दिखाई नहीं देंगे। बता दें कि शमी एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जय शाह ने बताया कि शमी की सर्जरी हो गई है। वह भारत वापस आ गए है। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है।

राहुल की वापसी संभव
वहीं भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पहले टेस्ट के बाद चोटिल हुए केएल राहुल को लेकर भी जय शाह ने अपडेट दी है। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज को इंजेक्शन की जरूरत है, उन्होंने रिहैब शुरू कर दिया है और एनसीए में हैं। दरअसल, दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत के बाद राहुल इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी चार टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। लंदन में इलाज कराने के बाद उनके आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने की उम्मीद है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...