T20 World Cup 2024 : विराट के फैंस में छाई मायूसी, नहीं मिलेगी कोहली को टीम में जगह! जानें कारण ?

Time to write @

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैंस के लिए ये खबर दिल दुखाने वाली खबर साबित हो सकती है जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि जून में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप से उनका पत्ता कट सकता है। बता दें कि विराट 2022 में खेले गए टी20 विश्व कप में भारत के लिए अहम खिलाड़ी रहे थे। टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज़ और यूएसए में खेला जाएगा। खबरो के मुताबिक, बीसीसीआई का मानना है की वेस्टइंडीज की स्लो पिच विराट कोहली को सूट नहीं करेगी, यही वजह है की विराट कोहली का इस सीरीज में खेला जाना मुश्किल ही मना जा रहा है !

अजीत अगरकर ने की थी विराट से बात
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा हुआ कि भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को इस बात की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वो विराट कोहली को ये समझाने की कोशिश करें कि युवाओं के लिए रास्ता बनाएं। इसके पहले भी बताया गया कि चीफ सिलेक्टर ने कोहली से टी20 की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपना रवैया बदलने को कहा था, जिसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज़ में कोहली ने एग्रेसिव क्रिकेट खेलने की कोशिश की।.

रोहित शर्मा ही होंगे कप्तान
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी कोहली को लेकर कुछ नहीं कहा था। बता दें कि जय शाह ने इस बात को कंफर्म किया था कि भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी, लेकिन विराट को लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी भूमिका को लेकर उचित समय पर बात करेंगे।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...