गर्लफ्रेंड को घूमने के लिए तीन स्टूडेंट ने लूट ली वेन्यू कार तीनो आरोपी गिरफ्तार, कार भी हुई बरामद

Time to write @

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कार डीलर के यहां से हुई वेन्यू कार लूट का खुलासा कर दिया है ।पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटी हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। यह तीनों ही आरोपी ग्रेटर नोएडा के नामी कॉलेज के स्टूडेंट है।

26 सितंबर को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के लेजिसोनिया मार्केट में स्थित एक कार डीलर के यहां से कुछ युवकों ने कार ट्रायल के बहाने एक गाड़ी को लूट लिया। यह लुटेरे हेलमेट पहन कर आए और गाड़ी का ट्रायल करने लगे। गाड़ी का ट्रायल कर रहे कर्मचारियों को इन लोगों ने धक्का दे दिया और उसके बाद गाड़ी लेकर फरार हो गए। तत्काल प्रभाव से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में टीम का गठन किया गया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया व सर्विलांस की मदद ली गई और इस दौरान करीब 100 से ज्यादा कैमरे पुलिस द्वारा खंगाले गए।

लोकल इंटेलिजेंस, गोपनीय सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आखिरकार इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान श्रय नागर,अनिकेत नागर व दीपांशु भाटी को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों ही आरोपी ग्रेटर नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, इनमें से एक बीटेक एक बीपीटी और एक बीएससी कर रहा था।

पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड को नई गाड़ी में घूमना था। जिसके लिए इन्हें नई गाड़ी की जरूरत थी, इसके बाद तीनों दोस्तों ने प्लान बनाया और पूरी योजना के तहत इन्होंने वेन्यू गाड़ी को लूट लिया।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लूटी हुई वेन्यू गाड़ी भी बरामद कर ली गई है ।इस दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...