उत्तर प्रदेश

बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी ,अचानक मची चीख पुकार

Share

कानपुर के थाना नवाबगंज स्थित मैनावती मार्ग पर अचानक एक स्कूल की बस ड्राइवर की लापरवाही से पलट गई । बस जिस वक्त पलटी उस वक्त बस के अंदर स्कूल जाने वाले कई छात्र छात्राओं सहित स्कूल टीचर भी मौजूद थे । घटना की जानकारी जैसे ही छात्र छात्राओं के परिजनों को हुई तो सभी परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे । स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के वक्त बस के अंदर फँसे सभी बच्चों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया गया । गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नही हुई । स्कूली बस कानपुर के जीडी गोयनका स्कूल की बताई जा रही है । हादसे से सहमे छात्र छात्राओं ने जैसे ही अपने माता पिता को मौके पर देखा तो वो फफक कर रोने लगे । कई परिजन भी अपने बच्चों की हालात देख रोते हुए नज़र आये ।

वहीं मामले में इस पूरी घटना के लिए स्कूली बस चालक को लोग जिम्मेदार बता रहे हैं । फिलहाल हादसे से सहमे सभी बच्चो को उनके माता पिता अपने साथ अपने घर ले गए हैं । ड्राइवर की लापरवाही पर स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच करवाने की बात कही है । जांच के बाद दोषी पाए जाने पर ड्राइवर पर कार्यवाही हो सकती है ।


india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks