फ़िल्मी मसाला

सिनेमाघरों में छा गई फिल्म ‘मुंज्या’ चार दिनों में इतना कलेक्शन, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Share

MANORANJAN JAGAT : मनोरंजन के लिहाज से वर्ष 2024 में कई फिल्मे रिलीज हुई ऐसे में हाल में ही रिलीज हुई कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ सिनेमाघरों में आते ही हिट हो गई है, इतना ही नहीं इस फिल्म ने महज चार दिनों में ही 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है. यह फिल्म 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और स्क्रीन पर आते ही हिट हो गई। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद फिल्म वीकेंड पर भी जोरदार कमाई करने में कामयाब रही. ‘चौथे दिन मुंज्या का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने सोमवार रात 11 बजे तक की कमाई में 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही ‘मुंज्या’ का कुल कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हो गया है। महज तीन दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 22.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मुंज्या’ का बजट महज 30 करोड़ रुपये है और फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि यह एक हफ्ते के अंदर ही अपना बजट वसूल कर लेगी.


EXCLUSIVE: Munjya Teaser: Maddock Films Reveals India's First CGI Actor In The Glimpse Of Its Upcoming Horror-Comedy - WATCH

जानें  फिल्म ‘मुंज्या’ की कहानी : ‘मुंज्या’ की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे लड़के पर आधारित है जो अपने से सात साल बड़ी लड़की मुन्नी से शादी करना चाहता है। जब इस बात का पता लड़के की मां को चलता है तो वह उसका सिर मुंडवा देती है। वहीं मुन्नी किसी और से शादी कर लेती है। प्यार खोने के बाद लड़का काला जादू करना शुरू कर देता है। वह अपनी बहन की बलि देने जाता है लेकिन इस दौरान उसकी खुद मौत हो जाती है। मृत्यु के बाद वह ब्रह्मराक्षस बन जाता है। और इसके बाद शुरू होती है फिल्म की पटकथा जो आपको डराने के साथ हसाने का भी काम करेगी।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks