उत्तर प्रदेश

कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

Share

REPORT@ ROHIT NIGAM – KANPUR

EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर ‘बी’ ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का आज बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके स्कूल का औपचारिक शुभारंभ किया।

स्कूल की संस्थापक नीतू सिंह ने बताया कि आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। यहां आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार और मूल्य भी बच्चों में गहराई से विकसित किए जाएंगे, ताकि वे बौद्धिक और नैतिक दोनों स्तर पर मजबूत बनें।


स्कूल की निर्देशिका रितु सिंह ने कहा कि ‘Little Steps, Big Dreams’ की इस भावना के साथ यह स्कूल नन्हें बच्चों को एक सुरक्षित, प्यार भरा, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक माहौल देगा। यहां खेल-कूद, विभिन्न गतिविधियां और आधुनिक शिक्षण तरीके बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में मदद करेंगे।

उद्घाटन समारोह में बच्चों और अभिभावकों के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम रखे गए थे। इनमें कठपुतली शो, टैटू आर्टिस्ट की व्यवस्था, विभिन्न मनोरंजक खेल और इंटरएक्टिव गतिविधियां शामिल थीं, जिन्होंने सभी को बहुत आनंद दिया।


मुख्य अतिथि सतीश महाना ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। आज टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा रही है, लेकिन हमें अपनी बुद्धि, ज्ञान और विवेक से इसे नियंत्रित करना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे जन्म से ही बहुत स्मार्ट होते हैं और उन्हें संभालने में काफी मेहनत लगती है। बचपन से ही बच्चों में ऐसे गुण पैदा होने चाहिए कि भारत का हर बच्चा अच्छे संस्कारों वाला, उत्तम व्यवहार वाला और शिक्षा के प्रति प्रेरित हो।

इस मौके पर कानपुर महापौर प्रमिला पाण्डेय, रघुनंदन सिंह भदौरिया, पार्षद नीलम, उमेश शुक्ला, लाल सिंह तोमर, पूर्व सांसद अरुणा तोमर पूर्व विधायक (जो संस्थापक नीतू सिंह की मां पिता हैं) सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल कानपुर के शिक्षा क्षेत्र में एक नई और सकारात्मक शुरुआत है। यह न केवल आधुनिक शिक्षा देगा बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी संरक्षित रखेगा। उम्मीद है कि यह स्कूल शहर के छोटे बच्चों के सपनों को बड़े मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


 

Anurag Srivastava

खबरों की दुनिया में अनुराग श्रीवास्तव का सफर 2009 से शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। पत्रकारिता जगत में कानपुर संवाद समाचार पत्र से सफ़र शुरू करते हुए, स्टार न्यूज़, वॉइस ऑफ़ इंडिया, सी न्यूज़, सहारा समय, बंसल न्यूज़, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बीते 16 साल से क्राइम, राजनितिक, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन से जुडी हर छोटे-बड़े विषयों की ख़बर पर पकड़ रखते हैं। अनुराग श्रीवास्तव फिलहाल इंडिया न्यूज़ 24x7 .कॉम में बतौर एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। खाली समय में क्रिकेट खेलने, घूमने, फिल्‍में/वेब सीरीज, न्यूज़ चैनल देखने और किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं।

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks