TB शोध में हुआ बड़ा खुलासा, 80 प्रतिशत से अधिक मरीजों में नहीं दिखा खांसी का लक्षण

Time to write @

- Advertisement -

HEALTH JAGAT : ट्यूबरक्लोसिस यानी टीबी की बीमारी एक संक्रामक रोग है, जो आमतौर पर खांसी द्वारा फैलती है। टीबी इंसान के फेफड़ों और श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है। लेकिन हाल ही हुए एक शोध में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। इस अध्ययन के मुताबिक, 80% से अधिक टीबी मरीजों में लगातार खांसी का लक्षण नहीं देखा गया था, जिससे ये संभावना बन रही है कि टीबी सांस लेने से भी फैल सकती है। नीदरलैंड के एम्सटर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों द्वारा अफ्रीका और एशिया के 6 लाख से अधिक लोगों पर किए गए अध्ययन में ये पाया गया कि 62 प्रतिशत मरीजों में बिल्कुल भी खांसी नहीं थी और 20 प्रतिशत में केवल दो हफ्ते से कम समय तक ही खांसी देखी गई। इस शोध के निष्कर्ष पीएनएएस में प्रकाशित किए गए हैं।

ऐसे किया गया शोध : दरअसल, शोधकर्ताओं ने सबक्लिनिकल पल्मोनरी टीबी के बारे में पता लगाने के लिए डाटा को तीन चरणों में बांट दिया। जिसमें दो हफ्ते या अधिक के लिए लगातार खांसी नहीं, बिल्कुल भी खांसी नहीं और कोई लक्षण नहीं शामिल थे। इस दौरान अध्ययन में कुल 6,02,863 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। इन्हें तीन समूहों में बांटने के बाद इसका विश्लेषण किया गया। अध्ययन में पाया गया कि 82.8% को लगातार खांसी नहीं थी। इस तरह के मरीजों में बीमारी की पहचान और उपचार करना आसान नहीं था।

महिलाओं और युवाओं को अधिक खतरा : डब्ल्यूएचओ की मानें तो साल 2022 में टीबी की वजह से 13 लाख लोगों की जान गई थी। कोरोना महामारी के बाद यह बीमारी मौत का दूसरा प्रमुख कारण बनी थी। ऐसे में अध्ययन में महिलाओं, युवाओं और शहरी निवासियों में खांसी न होने वाली टीबी का अनुपात ज्यादा पाया गया। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में टीबी मरीजों की पहचान समय पर हो जाने से , डायग्रोस तेजी से हो रहा है।

भारत में टीबी की समस्या : बता दें कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत में 2022 में टीबी के 27% मामले सामने आए। इस हिसाब से दुनिया में मिलने वाला हर चौथा टीबी मरीज भारतीय था। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि भारत में 28.2 लाख लोग टीबी से ग्रसित हैं। हालांकि, सरकार की चिकित्सीय सेवाओं में वृद्धि की वजह से मौत का आंकड़ा 2021 के अनुपात में कमी आई है। वहीं 2021 में 4.94 लाख मौत हुई, जो कि 2022 में 3.31 लाख पर पहुंच गई है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...