उत्तर प्रदेश

विश्व आईवीएफ दिवस के मौके पर आस्था आई.वी.एफ. एण्ड फर्टिलिटी सेन्टर काकादेव द्वारा जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये।

Share

रिपोर्ट : दीपक कुमार : कानपुर

कानपुर : प्रातः 6 बजे ( Walk for Hope ) यात्रा काकादेव से लाजपत भवन होते हुए मोतीझील तक निकाली गयी। आई.वी.एफ. जागरूकता के लिए लोगों ने तख्तियाँ हाथों में लेकर नारों के माध्यम से प्रयास किये,, यात्रा का उद्देश्य निःसंतान दम्पत्तियों को आई.वी.एफ. की जागरूकता देना था। Walk for Hope यात्रा के बाद मोतीझील में डॉ. आस्था सिंह, डॉ. अभिनव सेंगर एवं अन्य डॉक्टरों एवं स्टाफ़ द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसका नारा था – एक वृक्ष माँ और बच्चे के नाम। काकादेव सेंटर मे निःशुल्क आई.वी.एफ. कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमें निःसंतान दम्पत्तियों की काउंसलिंग की गयी। निःशुल्क आई.वी.एफ. कैम्प में कानपुर के साथ-साथ अन्य जिलों से आये मरीजो ने भी भाग लिया। कैम्प में महिलाओं के लिए निःशुल्क ट्रांसवेजिनल सोनोग्राफी एवं पुरुषों की भी निःशुल्क सीमेन एनालिसिस जांच की गयी। लगभग 250 निःसंतान दम्पत्तियों ने निःशुल्क आई.वी.एफ. कैम्प में रजिस्ट्रेशन कराकर भाग लिया। उपस्थित मरीजों को आई.वी.एफ. प्रक्रिया से जुड़े भ्रम एवं भ्रांतियों को दूर किया गया। डॉ. आस्था सिंह ने बताया कि आज-कल की व्यस्त जीवनशैली और बढ़ता तनाव निःसंतानता की बड़ी वजह बना हुआ है। सही समय पर जांच एवं उपचार से संतान प्राप्ति संभव है। हमारा प्रयास है कि हम हर जरूरतमंदो तक ये सुविधा पहुँचा पाएं।


डॉ. आस्था सिंह ने बताया कि उनके सेन्टर मे ऐसे दम्पत्ति जिनको कई वर्षों से संतान सुख की प्राप्ति नही हो पायी थी वे आई.वी.एफ. के माध्यम से अपना परिवार सफलता पूर्वक बसा चुके है। कुछ मरीजों को दवाई द्वारा एवं कुछ मरीजों को आई.वी.एफ. द्वारा संतान सुख की प्राप्ति हुई है। यह आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगो में आई.वी.एफ. के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होने बताया कि इनफर्टिलिटी कोई बड़ी बीमारी नही है बल्कि एक मेडिकल स्थिति है और आई.वी.एफ. से इसका समाधान संभव है और हर साल लाखो जोड़े आई.वी.एफ. की मदद से अपने परिवार को पूरा कर रहे है।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks