NIA का आतंकी व गैंगस्टरों के खिलाफ देशभर बड़ा एक्शन, एमपी, पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में 30 जगहों पर छापेमारी !

Time to write @

- Advertisement -

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA ने खालिस्तान गैंगस्टर लिंग मामले में चार राज्यों में छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लगभग 30 जगहों पर छापेमारी की है. इस छापेमारी में गैंगस्टर और आतंकियों के बीच नेक्सस की पड़ताल की जा रही है. जांच एजेंसी पंजाब के मोगा में अलग-अलग ठिकानों पर भी रेड कर रही है. एनआईए के साथ मोगा पुलिस भी मौजूद है. मोगा के हलका निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर में एनआईए की टीम जांच कर रही है.

इससे पहले सितंबर 2023 में भी एनआईए ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था. जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली हृष्टक्र, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी. एनआईए ने आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ से जुड़े 3 केस में ये कार्रवाई की थी.

सितंबर में हुई छापेमारी के दौरान सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर एनआईए की टीम पहुंची थी. वहीं, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-हृष्टक्र और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी की गई थी. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, विदेशों में बैठे खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत मे ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिए फंडिंग कर रहे हैं. गैंगस्टर-खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिए एनआईए का एक्शन जारी है.

करीब पांच महीने पहले एनआईए ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया था, वे लॉरेंस बिश्नोई, बंबिहा गैंग और अर्श डल्ला गिरोह के सदस्यों से जुड़े थे. दिल्ली में भीमा थाना रोड़ी में एनआईए की टीम पहुंची थी. यहां यादविंदर उर्फ जशनप्रीत के घर पर रेड रेड डाली गई थी, जो की पेशे से बाउंसर है. यादविंदर के खाते में विदेश से फंडिंग हुई थी, उसके फोन से विदेश में भी बात हुई थी.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...