उत्तर प्रदेश

इंडिगो विमान में बम की खबर से मचा हड़कंप, इमरजेंसी विंडो से कूदते दिखे यात्री ?

Share

NEW DELHI : दिल्ली से बनारस जा रही इंडिगो फ्लाइट में अचानक उस वक़्त अफ़रा तफ़री मच गयी जब फ्लाइट में बम होने की खबर सामने आयी, जैसे से विमान में बैठे यात्रियों के कानो तक बम होने की खबर पहुंची यात्रियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट आज यानी मंगलवार सुबह दिल्ली से बनारस के लिए उड़ान भरने वाली थी, इससे पहले विमान में बम होने की खबर मिली। बम की सूचना मिलते ही आनन-फानन में आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान का इमरजेंसी इवैक्यूएशन कराया गया। खबरों के मुताबिक, एयरक्राफ्ट लेबोरेटरी में बम लिखकर एक नोट छोड़ा गया था। फ्लाइट में बम की खबर मिलते ही यात्री तथा क्रू मेंबर्स के बीच खलबली मच गई। बता दें कि ये लोग एयरपोर्ट पर ही विमान के इमरजेंसी एग्जिट से कूदकर भागने लगे। प्लेन में बम होने की खबर के बाद विमान को एक आइसोलेटेड जगह पर ले जाया गया, जहां पर सभी यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकाला गया।


इंडिगो की फ्लाइट में बम की खबर मिलते ही एविएशन सिक्योरिटी तथा बम डिस्पोजेबल टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि आज सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। क्यूआरटी मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। बता दें कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और फ्लाइट का निरीक्षण किया जा रहा है।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks