ख़बरें देश दुनिया से

NETFLIX निर्माता की हत्या के मामले में चीनी अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

Share

चीन की एक अदालत ने 2020 में नेटफ्लिक्स निर्माता की हत्या के मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने सोमवार को एक लोकप्रिय गेमिंग कंपनी के संस्थापक लिन क्यूई की हत्या के लिए कंपनी के पूर्व कार्यकारी जू याओ को मौत की सजा सुनाई है. ख़बरों के अनुसार जू याओ ने कंपनी यूजू के संस्थापक लिन क्यूई को खाने में जहर देकर मार डाला था.


Netflix Producer Lin Qi Murder Case Former Executive Receives Death  Sentence From Court Know About Details - Amar Ujala Hindi News Live - Lin  Qi:नेटफ्लिक्स निर्माता की हत्या के मामले में चीनीचीनी अदालत का फैसला आया सामने : ख़बरों के अनुसार जू याओ ने एक विवाद के दौरान ‘युज़ू’ के संस्थापक लिन क्यूई की हत्या कर दी. ऐसा कहा जाता है कि युज़ु कंपनी के पास साइंस फिक्शन ‘द थ्री-बॉडी प्रॉब्लम’ फिल्म का अधिकार हैं. बता दें कि कंपनी ने 2020 में नेटफ्लिक्स के अधिकार छोड़ दिए, युज़ू के संस्थापक लिन कुई को गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता बेनिओफ और वीस द्वारा बनाई गई श्रृंखला का कार्यकारी निर्माता नामित किया गया था. साथ ही इस कंपनी ने “गेम ऑफ थ्रोन्स: विंटर इज़ कमिंग” सीरीज पर आधारित एक गेम भी विकसित किया है.


बता दें कि सोमवार को फैसला सुनाने के दौरान बयान में कहा गया कि लिन क्यूई के साथ 4 और लोग गंभीर रूप से बीमार थे, लेकिन वो मौत से बच गए. दरअसल जू याओ ने सितंबर और दिसंबर 2020 के बीच के दौरान उनके पेय पदार्थों में जहर मिला दिया था, और इसके पीछे पेशेवर प्रतिद्वंद्विता को कारण बताया जा रहा है.

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks