मोदी को चुना गया NDA गठबंधन का नेता, सरकार बनाने पर हुआ मंथन

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : देशभर में बीजेपी की सीट कम होने को लेकर चर्चाओं का बाजार अबतक गर्म है, NDA सरकार बहुमत में है, PM मोदी को इस बार संसदीय दल का नेता चुने जाने में बाधक कहे जाने वाले सहयोगियों का रूख भी अब साफ़ है की एकबार फिर से मोदी ही देश के प्रधानमंत्री होंगे ऐसे में दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में घटक दलों के सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से पीएम मोदी को एनडीए गठबंधन का नेता चुना। इसके लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया।


NDA के सहयोगी दलों ने सौंपा समर्थन पत्र, नरेंद्र मोदी सर्वसम्मति से चुने गए  गठबंधन के नेता

एनडीए के सभी नेताओं ने पीएम मोदी को उनके नेतृत्व के लिए बधाई दी। सभी ने राष्ट्र निर्माण में पीएम मोदी की कड़ी मेहनत और प्रयासों की सराहना की। ऐसे में एनडीए के सहयोगियों ने कहा कि पीएम मोदी के पास विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है। सभी ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने में पीएम मोदी की भूमिका की सराहना की। एनडीए नेताओं ने गरीबी हटाने की दिशा में पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की और अच्छे काम जारी रखने का संकल्प लिया।


NDA में सरकार गठन की रूपरेखा तैयार, INDIA में भी सत्ता की संभावनाओं की तलाशएनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना इस मीटिंग में शामिल रहे। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक के खत्म होने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल हुए। बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने अपने विचार रखे और तीसरी बार एनडीए को जनादेश देने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा और जल्द ही सभी सांसदों की बैठक होगी।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...