कानपुर की यातायात समस्या होगी दूर: सांसद रमेश अवस्थी का प्रयास लाया रंग, एलिवेटेड सड़क के निर्माण को मिली हरी झंडी

Time to write @

- Advertisement -

REPORT : ANUJ SAWARKAR KANPUR

KANPUR : कानपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद रमेश अवस्थी को पत्र भेजकर सूचित किया है कि रामादेवी से गोल चौराहे तक एलिवेटेड सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है।

पत्र के अनुसार इस परियोजना का कार्यान्वयन पीएमसी कंपनी द्वारा किया जाएगा। कंपनी जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर मंत्रालय को भेजेगी। यह रिपोर्ट होली तक पूरी कर भेजने का लक्ष्य रखा गया है ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया था कि रामादेवी से गोल चौराहे तक एलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जाए। यह सड़क कानपुर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है, जहां अक्सर भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।श हरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, और ईंधन व समय की बचत होगी। इसके अलावा, वायु प्रदूषण कम करने में भी यह सड़क महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। केंद्र सरकार देशभर में सड़क बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, कानपुर जैसे औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र को आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह निर्णय लिया गया है।

सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कानपुर की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना के कार्यान्वयन की निगरानी वह स्वयं करेंगे, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...