JP मार्गन के CEO ने की PM नरेन्द्र मोदी की तारीफ, बोले भारत में मोदी ने किया अविश्वसनीय काम

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : देशभर मोदी नाम की गूंज का रूतबा सुनाई दे रहा है ऐसे में लोकसभा चुनाव के वक़्त दुनिया की विशाल कंपनी में से एक गिनी जाने वाली जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. जैमी डिमन ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के लिए “अविश्वसनीय काम किया है.” जेमी डिमन ने पीएम मोदी की तारीफ मे आगे कहा कि, वह भारत की तमाम चुनौतियों का डटकर सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जैसी लीडरशिप की जरुरत अमेरिका को भी है जो यहां की चुनौतियों का डटकर सामना कर सके, ऐसे में जेपी डिमन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कोशिशों से भारत के 400 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर किया है. वह एक प्रोग्राम में अपने विचार साझा कर रहे थे. जेपी डिमन ने इसके साथ ही यह भी उम्मीद भी जतायी है कि इस गर्मी में पीएम मोदी तीसरी बार सत्ता में लौटने वाले हैं, भारत की जनधन योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में 700 मिलियन लोगों का बैंक अकाउंट इस योजना के जरिए खुला है और उनका पेमेंट सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है !


PM Modi: जेपी मॉर्गन चेज प्रमुख जेमी डिमन ने पीएम मोदी के तारीफ में पढ़े  कसीदे, जानें क्या कहा-Indianews - India News


भारत में है अच्छी कर व्यवस्था : भारत की शिक्षा व्यवस्था के बारे में बोलते हुए उन्होंने आगे कहा यहां पर अविश्वनीय शिक्षा पद्धति और इंस्फ्रास्ट्रक्टर मौजूद है. पीएम नरेंद्र मोदी के सख्त मिजाज के बारे में भी उन्होंने बोलते हुए कहा कि मोदी ने देश के सख्त नौकरशाही प्रणालियों को तोड़ने का भी काम किया है. डिमन ने भारत के टैक्स सिस्टम की भी जमकर प्रशंसा की और कहा कि राज्यों द्वारा अपनाई गई कर सिस्टम व्यवस्था में असामनता को समाप्त करके पीएम मोदी की सरकार ने इसमें हो रहे भ्रष्टाटाचार को कम किया है.

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...