बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतरेगी जन सुराज, प्रशांत किशोर ने बनाया जीत का मास्टर प्लान ?

Time to write @

- Advertisement -

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर की अपना राजनितिक दल लॉन्च करने वाले हैं. जिसकी राजनितिक गलियारों में ज़ोरशोर से चर्चा है. इससे पहले वह जन सुराज अभियान के जरिए बिहार के शहरों और गांवों का दौरा कर रहे हैं. इस बीच प्रशांत किशोर ने 2025 के चुनाव की बिसात बिछानी शुरू कर दी है. उन्होंने बिहार के लोगों को स्वार्थी बनकर वोट देने के लिए कहा है। बताते चलें प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक जनसभा करते हुए बिहार के लोगों को एक मंत्र दिया है. उन्होंने कहा कि आप सब इतने सालों से नर्क की जिंदगी जी रहे हैं. रोज रोते हैं कि यहां पर नाली-गली और सड़क नहीं है. इसलिए, आप लोग जब अगली बार वोट देने जाएं तो जिसको मन हो वोट उसको ही दीजिए लेकिन वोट देते वक्त स्वार्थी बन जाइए.


उन्होंने कहा कि अगली बार आप वोट देने जाएं तो एक बार जीवन में मेरी दी हुई सलाह जरूर मानिए. आप जब भी वोट देने जाइए उस वक्त स्वार्थी बन जाइए. बता दें कि इस दौरान प्रशांत ने जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की जातिवादी राजनीति को खारिज करने की अपील की.

प्रशांत जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहते हैं कि आप सभी लोग कहते हैं भैया यहां पर सड़क, खाने को अनाज और बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था नहीं है. लेकिन फिर जब आप वोट देने के लिए जाते हैं तो वही चोर बदमाश भ्रष्ट नेता को जाति के नाम पर वोट दे आते हैं.


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks