IPL से कमाई के चक्कर में भविष्य को दांव पर लगा रहे इंडियन प्लेयर्स, जाने कारण?

Time to write @

- Advertisement -

IPL 2024 : आईपीएल रातों-रात किसी प्लेयर को स्टार बना सकता है, ज्यादा पैसा दिला सकता है. इसी वजह से कई युवा खिलाड़ी अधिक पैसें कमाने के चक्कर में अपने भविष्य को दांव पर लगा रहे हैं. ये बात किसी से छुपी नहीं है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स में से एक है. पर दुर्भाग्यवश एक मुसीबत इसके साथ आने लगी है और वो है इसके चलते प्लेयर ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में डोमेस्टिक क्रिकेट से किनारा कर रहे हैं.

BCCI ने किया आग्रह : बीसीसीआई ने हाल ही में इंडियन प्लेयरों से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का आग्रह किया था. इस दौरान एक उदाहरण सेट करने के लिए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने से मना कर दिया था. अब पता चला है कि आईपीएल 2024 में आने वाले 165 इंडियन प्लेयरो में से 56 प्लेयर्स ने हाल में हुए रणजी ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला और 25 प्लेयर्स तो ऐसे रहे जिन्होंने केवल एक मैच खेला है.

जिन्होंने नहीं खेला डोमेस्टिक टूर्नामेंट : हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या इन दोनों ऑल-राउंडर प्लेयर्स ने काफी समय से अपनी होम टीम बड़ौदा के लिए क्रिकेट नहीं खेला है. हार्दिक ने डोमेस्टिक टूर्नामेंट साल 2018 में खेला था. जम्मू और कश्मीर के रसिख सलाम डार और युद्धवीर सिंह चरक, दोनों ही तेज गेंदबाजी करते हैं लेकिन रणजी ट्रॉफी में इस बार उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है. तो वहीं जितेश शर्मा रणजी सीजन में विदर्भ की तरफ से केवल एक मैच खेले है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले राजवर्धन हंगरगेकर और मुकेश चौधरी ने चोट का हवाला देकर रणजी ट्रॉफी में खेलने से इनकार कर दिया था, मगर महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने उनकी फिटनेस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...