उत्तर प्रदेश

15 जनवरी से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा ई – बसों की सौगात

Share

PTAYAGRAJ MAHAKUMBH 2025 महाकुंभ में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो ऐसे में प्रयागराज में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो रहा है। 13 जनवरी से पहले शहर की सड़कों पर ई-बसें दौड़ने लगेंगी। इन इलेक्ट्रिक बसों से श्रद्धालु आ-जा सकेंगे। शुरुआत में श्रद्धालुओं के लिए 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। 29 जनवरी को मौनी अवास्या के प्रमुख स्नान पर्व तक 25 और बसों को लखनऊ मुख्यालय से प्रयागराज लाया जाएगा। ये इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न रूटों पर श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा उपलब्ध कराएंगी।


बताते चले मौनी अमावस्या पर्व के पहले लगभग 40 बसें प्रयागराज आएंगी। इन बसों की सप्लाई स्विच मोबिलिटी द्वारा की जा रही है। बसों की लंबाई 12 मीटर है। एक चार्जिंग में यह लगभग 200 किलोमीटर से अधिक संचालित की जा सकेंगी। परिवहन निगम को मिलीं नई इलेक्ट्रिक बसें शहर और बाहर दोनों का रूट पर चलेंगी। नेहरू पार्क, बेला कछार और अंदावा समेत प्रयागराज में बसों की चार्जिंग की 4 जगह व्यवस्था है। मेला प्रशासन और पुलिस के द्वारा इनके रूट भी तय किए जा चुके हैं। पीक डेज में कुल 6 रूट्स पर बसों का संचालन होगा। सामान्य दिनों में 11 रूट्स पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी।परिवहन विभाग द्वितीय चरण में डबल डेकर बसें भी संचालित करेगा। विभाग को दूसरे चरण में कुल 120 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। इनमें से 20 बसें डबल डेकर होंगी तथा 100 बसें 9 मीटर और 12 मीटर की होगी। महाकुम्भ के दौरान इन बसों का संचालन मुश्किल है। ऐसे में महाकुंभ के बाद डबल डेकर बसें चलने लगेंगी।

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks