ICC रैंकिंग में बुमराह बने दिसंबर माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, कमिंस को पीछे छोड़ा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किया प्रभावित

Time to write @

- Advertisement -

SPORTS NEWS : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिसंबर माह के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए हैं, जबकि महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड विजेता बनी हैं. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और नौ पारियों में 32 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. बुमराह ने इस दौरान तीन बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए थे. बुमराह अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे. भारत को सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बुमराह यह पुरस्कार जीतने में सफल रहे. बुमराह के साथ नामांकन सूची में पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के डेन पैटरसन शामिल थे, लेकिन इस भारतीय तेज गेंदबाज ने सभी को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता. यह दूसरी बार है जब बुमराह को आईसीसी के महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है.


बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किया प्रभावित : बुमराह ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट झटक कर मैच में भारत की वापसी कराई थी, लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से टीम ने इस मैच को गंवा दिया था. उन्होंने ब्रिसबेन में खेले गये तीसरे टेस्ट की पहली पारी में छह और मैच में नौ विकेट लिए जिससे भारत मैच ड्रॉ करने में सफल रहा. उन्होंने इसके बाद मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत ने इस मैच को 184 रन से गंवा दिया था. वह इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 20 की कम औसत से 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने.I don't look at my overs as gold'', says Jasprit Bumrah


सदरलैंड ने भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था प्रभावित : दूसरी तरफ, सदरलैंड ने महिलाओं के वर्ग में बाजी मारी और स्मृति मंधाना तथा नोंकुलुलेको म्लाबा तो पीछे छोड़ा. 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार में अहम भूमिका निभाई थी. भारत के खिलाफ सदरलैंड ने तीसरे वनडे में शतक जड़ा था और 95 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने सीरीज में छह विकेट भी लिए थे. इसके बाद सदरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लय बरकरार रखी थी और शतक जड़ा था .


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...