बीजेपी ने करण भूषण सिंह को कैसरगंज से बनाया अपना उम्मीदवार, बृजभूषण सिंह का कटा टिकट

Time to write @

- Advertisement -

UTTAR PADESH : बीजेपी ने गुरुवार को कैसरगंज सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है, बीजेपी ने महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण का टिकट काटकर करण भूषण को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है, करण आज नामांकन करेंगे, कैसरगंज लोकसभा सीट कई दिनों से चर्चा में बनी हुई थी जिसकी वजह खुद यहां के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं, बृज भूषण सिंह के खिलाफ कई महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था वहीं विपक्ष बार-बार बीजेपी को इस मुद्दे पर घेर रहा था, करण भूषण शरण सिंह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं, उनका जन्म 13 दिसंबर 1990 को हुआ था वे डबल ट्रैप शूटिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं।


Kaiserganj Lok Sabha: तो क्या बृजभूषण के बेटे होंगे कैसरगंज से BJP उम्मीदवार?,  जानें कौन हैं करण भूषण सिंह - Who is Brij bhushan's son Karan bhushan Singh  to whom BJP can


जानकारी के अनुसार, करण भूषण ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीबीए व एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया है। वह अभी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं और यह पहली बार है जब वह चुनाव लड़ रहे हैं, बता दें कि इस साल फरवरी के माह में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को यूपी कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया था।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...