BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, तमिलनाडु में 9 उम्मीदवारों का ऐलान

Time to write @

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में तमिलनाडु से 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इसमें तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई को कोयंबटूर से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई दक्षिण लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है.


(Third list of BJP candidates)

यूपी में इनका कट सकता है टिकट : बता दें कि 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में बीजेपी ने अब तक 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. पार्टी कुल 75 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी, वहीं 5 सीटें गठबंधन के सहयोगियों को दी जाएंगी. माना जा रहा है कि आने वाली तीसरी लिस्ट में बाकी बचे 24 नामों का ऐलान हो सकता है. इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं का टिकट कट सकता है, जिसमें मेनका गांधी, वरूण गांधी, बृजभूषण शरण सिंह, वीके सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य शामिल हैं.


डिंपल के खिलाफ लड़ेंगी अपर्णा? :बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी मुलायम सिंह यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को लोकसभा का टिकट दे सकती है. अपर्णा को मैनपुरी संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है. मालूम हो कि मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को टिकट दिया हुआ है. ऐसे में अगर बीजेपी अपर्णा पर दांव खेलती है तो मैनपुरी में देवरानी और जेठानी के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिल सकती है.


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मेरठ में कांवड़ियों की भीड़ ने जीप से निकालकर दो युवकों को पीटा, वायरल वीडियो पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिसकर्मियों की पिटाई का दावा निकला गलत, बाइक की टक्कर से कांवड़ खंडित होने के बाद हुआ था...

ग्रेटर नोएडा अग्निकांड: PCB पैनल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हादसा, दीवार गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत; तीन घायल

  Noida Fire News :  ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित पीसीबी (PCB) पैनल बनाने वाली आईएलजीआईएम फैक्ट्री में सोमवार देर...

मदरसों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बयान चर्चा में, सियासी घमासान के आसार

Madarsa News Keshav Maurya : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए...