IPL 2024

T20 WC-2024 : टूट गया अफ़ग़ानिस्तान का सपना, दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकट से जीत दर्ज कर हांसिल किया फ़ाइनल का टिकट

Share

T20 WORLD CUP : साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जहां साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचा। अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 व‍िकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। अफगान‍िस्तान के 56 रनों के जवाब में अफ़्रीकी टीम ने महज 8.5 ओवर्स में 60 रन बनाकर 29 जून को होने वाले फाइनल का टिकट हासिल किया । बताते चलें अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि उनके लिए बड़ा बैकफायर कर गया। शानदार प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में पहुंची अफगान‍िस्तान की सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि यह अफगान‍िस्तान टीम का टी20 के इत‍िहास में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम स्कोर है। अफ्रीका की तरफ से रीजा हेंड्र‍िक्स (29) और कप्तान एडेन मार्करम (23) बनाकर नाबाद रहे।


SA vs AFG: अफगानिस्तान को रौंद कर पहली बार विश्वकप के फाइनल में पहुंचा  दक्षिण अफ्रीका


इस रोमाँचक मुक़ाबले में भले दक्षिण अफ्रीकाई टीम ने फ़ाइनल का टिकट हांसिल कर लिया हो लेकिन गौरतलब है कि अफ्रीकी टीम पर चोकर्स का ठप्पा लगा हुआ है क्योंकि वो कई बार सेमीफाइनल में पहुंचकर हारकर बाहर हो जाती थी। हालांकि इस बार टीम फाइनल में प्रवेश कर चुकी है और अब नजर ख़िताब पर होगी। इससे पहले टीम वनडे वर्ल्ड कप में 5 बार (1992, 1999, 2007, 2015 और 2023) के सेमीफाइनल में हार चुकी है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार (2009, 2014) सेमीफाइनल में जाकर बाहर हुई थी


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks