रियल्टी शो सुपरस्टार सिंगर 3 को मिले टॉप 15 प्रतियोगी

Time to write @

- Advertisement -

MUMBAI : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का बच्चों का देसी सिंगिंग रियलिटी शो, सुपरस्टार सिंगर 3 को टॉप 15 प्रतियोगी मिल गये हैं। सुपरस्टार सिंगर 3 की सुपर जज, नेहा कक्कड़ और कप्तान – पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और सलमान अली ने 15 बेमिसाल आवाज़ों को चुना है।

इस वीकेंड ग्रैंड प्रीमियर में ‘टॉप 15’ प्रतियोगियों का खुलासा किया जाएगा, जिन्हें हर कैप्टन की टीम में 3 प्रतियोगियों के साथ 5 टीमों में विभाजित किया जाएगा। चंडीगढ़ की 14 वर्षीय गायिका लाइसेल राय,नई दिल्ली की 8 वर्षीय पीहू शर्मा, बेंगलुरु की 13 वर्षीय देवानासरिया कूमुल्लिल,महाराष्ट्र के 11 साल के अथर्व बख्शी,पंजाब के 13 वर्षीय मास्टर आर्यन,पश्चिम बंगाल के 14 वर्षीय शुभोदीप सूत्रधार,गुरुग्राम के 10 वर्षीय निशांत गुप्ता,

यूपी के 13 वर्षीय क्षितिज सक्सेना, यूपी की 14 वर्षीय खुशी नागर, कोच्चि की 11 साल की वैष्णवी पणिक्कर,कोलकाता के 13 वर्षीय राजदीप घोष,बेंगलुरु के 7 वर्षीय अनिर्भव एस,बेंगलुरु की 11 साल की चुलबुली दीया हेगड़े, कोच्चि की मिया महक और भुवनेश्वर के 9 वर्षीय शांतनु मोहंती टॉप 15 प्रतियोगी में शामिल हैं। इस वीकेंड, सुपरस्टार सिंगर 3 के ग्रैंड प्रीमियर रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...