भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- जब भारत मोहब्बत का देश तो क्यों…

Time to write @

- Advertisement -

दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार यानी 17 मार्च सुबह दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी के घर मणि भवन से न्याय संकल्प पदयात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा,स्वरा भास्कर और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी समेत कई कांग्रेस समर्थक ने हिस्सा लिया। यह यात्रा अगस्त क्रांति मैदान तक चली,जहां 1942 में अंग्रेजों से भारत की आजादी के संघर्ष के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी।

किसानों के साथ अन्याय हो रहाः राहुल गांधी : अगस्त क्रांति मैदान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूछा कि अगर भारत ‘मोहब्बत’का देश है,तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि बीजेपी नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का एक आधार तो अवश्य होगा, तो इस नफरत का आधार अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस देश में हर दिन गरीबों,किसानों,दलितों,महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

बता दें कि इस यात्रा में कुछ विपक्षी इंडी गठबंधन के सदस्य भी राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। इसके बाद विपक्षी इंडी गठबंधन शक्ति प्रदर्शन के लिए रविवार शाम को रैली आयोजित करेगा। इस रैली में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश हिस्सा लेने वाले हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई समाप्त : इससे एक दिन पहले शनिवार यानी 16 मार्च को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य मुंबई में डॉ. बीआर अंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई थी।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...