भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- जब भारत मोहब्बत का देश तो क्यों…

Time to write @

- Advertisement -

दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार यानी 17 मार्च सुबह दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी के घर मणि भवन से न्याय संकल्प पदयात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा,स्वरा भास्कर और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी समेत कई कांग्रेस समर्थक ने हिस्सा लिया। यह यात्रा अगस्त क्रांति मैदान तक चली,जहां 1942 में अंग्रेजों से भारत की आजादी के संघर्ष के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी।

किसानों के साथ अन्याय हो रहाः राहुल गांधी : अगस्त क्रांति मैदान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूछा कि अगर भारत ‘मोहब्बत’का देश है,तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि बीजेपी नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का एक आधार तो अवश्य होगा, तो इस नफरत का आधार अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस देश में हर दिन गरीबों,किसानों,दलितों,महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

बता दें कि इस यात्रा में कुछ विपक्षी इंडी गठबंधन के सदस्य भी राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। इसके बाद विपक्षी इंडी गठबंधन शक्ति प्रदर्शन के लिए रविवार शाम को रैली आयोजित करेगा। इस रैली में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश हिस्सा लेने वाले हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई समाप्त : इससे एक दिन पहले शनिवार यानी 16 मार्च को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य मुंबई में डॉ. बीआर अंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई थी।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

सनातन संस्कृति भारत को मजबूत बनाती है, इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी: पारस जी महाराज

  नई दिल्ली : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह...

कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर द्वारा मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर बवाल, संत गोल्डन बाबा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर संतो ने किया अनशन

रिपोर्ट : दीपक कुमार : संवाददाता कानपुर कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप तिवारी द्वारा...

आपातकाल: भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय – शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा

नई दिल्ली: शिवसेना (एनडीए) के राष्ट्रीय समन्वयक और एनडीए गठबंधन के चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने 25...

शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने योग दिवस पर किया योग एवं लोगों से इसे जीवन में उतारने की अपील

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवसेना (एनडीए गठबंधन) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा...
Enable Notifications OK No thanks