सुप्रीम कोर्ट फ़टकार का असर : Electoral Bond का डेटा देने के बाद बोला SBI’जो बॉन्ड नहीं कराए गए कैश, उनके पैसे PM रिलीफ फंड में गए’

Time to write @

- Advertisement -

इलेक्टोरल बॉन्ड (चुनावी बॉन्ड) से जुड़े केस में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन कर लिया है। बुधवार (13 मार्च, 2024) को एसबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, जिसके माध्यम से बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने बताया कि हमने देश की सबसे बड़ी अदालत के आदेश का पालन किया है। इलेक्शन कमीशन को चुनावी बॉन्ड के चंदे की जानकारी दे दी गई है, एसबीआई के अनुसार, एक अप्रैल 2019 से 15 फरवरी 2024 के बीच 22,217 चुनावी बांड खरीदे गए। एसबीआई ने बताया कि इनमें से 22,030 इलेक्टोरल बॉन्ड्स को पार्टियों ने कैश कराया जिन बॉन्ड को किसी ने कैश नहीं कराया उनके रुपए प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में ट्रांसफर कर दिए गए। एसबीआई की तरफ से इस बारे में जानकारी पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीएफ फाइल के रूप में पेन ड्राइव के माध्यम से चुनाव आयोग को सौंप दी है।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...