उत्तर प्रदेश

कानपुर में BJP की बाइक रैली में नियम ताक पर: विधायक मैथानी का ₹1000 चालान, महाना भी बिना हेलमेट बाइक पर नजर आए

बाइक रैली में कई कार्यकर्ता बिना हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आए; वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने भाजपा विधायक का ₹1,000 का चालान किया ।

Share

KANPUR NEWS : कानपुर में बीजेपी की सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। कथित तौर पर करीब 1000 से अधिकः बाइकों के साथ निकली रैली में कई कार्यकर्ता बिना हेलमेट नजर आए। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने गोविंद नगर विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र मैथानी का ₹1000 का चालान कर दिया।

बीजेपी की ओर से निकाली गई सेवा ज्योति कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बाइक लेकर शामिल हुए। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के नेतृत्व में निकली इस रैली में करीब 1000 बाइक शामिल होने का दावा किया गया। बाइक यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया, लेकिन कई बाइक सवार बिना हेलमेट सड़क पर दिखाई दिए।


भाजपा विधायक का कटा चालान

रैली के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी का ₹1000 का चालान किया गया। विधायक के चालान की कार्रवाई के बाद अब रैली के दौरान यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि नियमो की अनदेखी करने वाले सभी कार्यकर्ताओं व रैली में बाइक लेकर जाने और नियमों की अनदेखी करने वाले सभी का चालान होगा ।

रैली में बिना हेलमेट नजर आए कई बाइक सवार

यात्रा के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो में विधायक के अलावा कई बाइक सवार बिना हेलमेट दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह है कि जब इतनी बड़ी संख्या में बाइक लेकर राजनीतिक रैली निकाली जा रही थी, तो क्या आयोजकों की ओर से कार्यकर्ताओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए पर्याप्त निर्देश दिए गए थे?


1000 बाइकों की रैली, नियमों की जिम्मेदारी किसकी?

इतनी बड़ी बाइक रैली के लिए यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन की जिम्मेदारी आयोजकों के साथ-साथ संबंधित विभाग की भी होती है। ऐसे में विधायक का चालान होने के बाद यह सवाल और महत्वपूर्ण हो गया है कि रैली में शामिल अन्य बिना हेलमेट बाइक सवारों पर भी क्या कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे में अब इस रैली को लेकर विपक्ष के नेताओ के भी बयान सामने आरहे है, विपक्षी विधायकों, नेताओ का कहना है कि राजनीतिक आयोजनों में भी यातायात नियमों का पालन उतना ही जरूरी है जितना आम लोगों के लिए। वहीं विधायक के 1000 के चालान होने और जमा करने को लेकर विपक्ष इसे सस्ती लोकप्रियता बता रहा रहा है । वहीं अब इस कार्रवाई के बाद नजर इस बात पर है कि ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट चलने वाले अन्य बाइक सवारों पर भी इसी तरह कार्रवाई करती है या मामला सिर्फ विधायक के चालान तक सीमित रहता है।

महाना भी बिना हेलमेट बाइक पर खड़े नजर आए

इसी दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की भी एक तस्वीर वायरल हो रही है । महाना बाइक रैली में समर्थकों के बड़े काफिले के साथ बाइक के पीछे खड़े नजर आ रहे है, हालांकि वो बाइक स्वयं नही चला रहे है, लेकिन तस्वीरों में महाना बाइक चालक के पीछे वाली सीट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान महाना ने भी हेलमेट नहीं लगाया था और बाइक चला रहे चालक ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। बड़े काफिले के बीच यातायात नियमों के पालन को लेकर यह तस्वीर भी चर्चा का विषय रही।


अब सवाल यह भी उठ रहा है कि भाजपा विधायक का चालान काटा गया तो इस काफ़िले में कितने चालान काटे गए और इस काफिले में यातायात पुलिस ने कितनी कार्रवाई की। महाना की बाइक का चालान हुआ या नहीं और उनके काफिले में शामिल कितने समर्थकों के चालान काटे गए, या कोई चालान नही काटा गया जो भी हुआ इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने आना बाकी है। पुलिस की कार्रवाई का आंकड़ा सामने आने पर ही यह स्पष्ट होगा कि नियम तोड़ने वाले कितने वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

ये भी पढ़ें : कानपुर में एल्विश यादव के शो में हंगामा, फैन ने खींची जैकेट, धक्का-मुक्की में स्टेज से गिरा साथी


india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑
Enable Notifications OK No thanks