उत्तर प्रदेश

16 मिनट की 16₹ वाली सेल में मचा बवाल, लाठीचार्ज तक पहुंची नौबत! बेकाबू हुई भीड़ तो पुलिस ने संभाला मोर्चा ?

कानपुर की मशहूर आलम मार्केट में शॉप ऑनर आलम भाई के जन्मदिन पर जारी हुआ था सेल ऑफ़र, 11:59 बजे के बाद 16 अगस्त को 16 मिनट में ₹16 के कपड़ों की सेल का ऐसा क्रेज कि अलम मार्केट में हजारों की भीड़ जुट गई, हालात बिगड़े तो पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।

Share

KANPUR NEWS : कानपुर के बांसमंडी स्थित अलम मार्केट में रविवार 16 अगस्त की रात 11:59 बजे 16 मिनट के लिए सभी फ़ैशन गारमेंट्स ₹16 में मिलने की सेल की सूचना ने अचानक बाजार का माहौल बदल दिया। 16 अगस्त को महज 16 मिनट के लिए जींस, शर्ट, टी-शर्ट, ब्लेजर समेत कई फैशन गारमेंट्स सिर्फ ₹16 में मिलने की जानकारी सोशल मीडिया रील के जरिए लोगों तक पहुंची। ऑफर की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए अलम मार्केट पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि यह सेल शॉप ऑनर आलम भाई के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई थी। जो कि 15 अगस्त की रात 11:59 के बाद से शुरू होने की खबर थी, इस दौरान महज 16 मिनट की सीमित अवधि और बेहद कम कीमत के कारण लोग बड़ी संख्या में बाजार में जुट गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि बाजार में आवाजाही प्रभावित होने लगी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने संभाला मोर्चा

हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही अनवरगंज पुलिस और पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले माइक के जरिए लोगों से मौके से हटने और अपने घर लौटने की अपील की। पुलिस ने घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी की। हालांकि, सीमित समय में ₹16 की सेल का लाभ लेने की होड़ में लोग मौके से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए सख्ती करनी पड़ी।

पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिसके तहत सड़क पर लाठियों को पटका गया, कुछ वायरल वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज भी करते नज़र आ रही है। पुलिस द्वारा किए गए हल्के बल प्रयोग के बाद मौके पर मौजूद ग्राहक इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य मौके पर हालात देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखना और भीड़ को नियंत्रित करना था। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि सेल से जुड़ी परिस्थितियों और भीड़ जुटने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ₹16 की सेल की वास्तविक शर्तों और ऑफर की पूरी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। आलाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी ।

 

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रम्प का बड़ा बयान – ईरान की हार के बाद अमेरिका का होगा होर्मुज, तेहरान का पलटवार ‘ट्वीट से कब्जा नहीं होता’ 


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑
Enable Notifications OK No thanks