कानपुर

मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

Share

@रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव – कानपुर

KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले तीन दशकों से शहर की चाट संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा बना हुआ है। इस सुप्रसिद्ध मयूरी चाट कॉर्नर शॉप के संस्थापक ठाकुर प्रसाद गुप्ता द्वारा वर्ष 1990 में स्थापित इस प्रतिष्ठान की नींव ईमानदारी, कड़ी मेहनत और गुणवत्ता पर टिकी है। ठाकुर प्रसाद बताते है कि इस शुरुवाती सफर में उनकी पत्नी राधा गुप्ता ने भी इस उद्यम को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, गृहस्थी चलाने के साथ ही परिवार चलाने की जिम्मेदारी और फिर शॉप के लिए कच्चा माल बनाने में हलवाई के जैसे भूमिका निभाई । उसके बाद शॉप पर आकर समय देना जिसके परिणामस्वरूप यह छोटी सी दुकान आज कानपुर दक्षिण की सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय चाट आउटलेट बन चुकी है।

 


शॉप के ऑनर के अनुसार मयूरी चाट की सफलता का मुख्य रहस्य इसकी शुद्धता और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता है। यहां तैयार किया जाने वाला पानी पूरी तरह आयुर्वेदिक विधि से बनाया जाता है, जिसमें हरबैला, आंवला, हींग, जीरा, सौंफ, अजवाइन, धनिया, काली मिर्च और लौंग इलायची जैसी प्राकृतिक सामग्रियां शामिल होती हैं। यह न केवल व्यंजनों को अनूठा स्वाद प्रदान करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी सहायक बनाता है। चाट की अन्य सामग्रियों, जैसे आलू और मसालों में भी यही शुद्धता बरकरार रखी जाती है, शॉप ऑनर ये भी बताते है कि शॉप के उद्घाटन के वक़्त से आजतक हमारी शॉप में यहां कभी भी प्याज या लहसुन का प्रयोग नहीं किया गया है । इससे व्यंजन न केवल स्वादिष्ट बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी बनते हैं, जो ग्राहकों के बीच इसका विशेष स्थान सुनिश्चित करता है।



शॉप और ग्राहकों के बीच रिश्तों की डोर और मजबूत हो इसके लिए परिवार की अगली पीढ़ी ने भी इस विरासत को मजबूती से संभाला है। शॉप ऑनर ठाकुर प्रसाद गुप्ता के अनुसार उनके पुत्र रवि गुप्ता ने हाई स्कूल के बाद ही दुकान में योगदान देना शुरू कर दिया था। ऐसे में शॉप में हाँथ बटाते हुए रवि गुप्ता ने पिता की इच्छा के अनुसार विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की उन्होंने पिता की इक्षानुसार डिग्री के बाद प्रैक्टिस की कई महत्वपूर्ण केस भी निपटाते हुए आज एक सफल अधिवक्ता होने के साथ-साथ प्रतिष्ठान की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रवि गुप्ता का कहना है कि यह शॉप की कहानी कभी किस्सा होती थी लेकिन उनके पिता की अथक मेहनत और लगन का नतीजा है कि उन्हें इसका फल किस्से से शुरू हुई शॉप को कहानी बना दिया है, |



रवि गुप्ता के अनुसार वे इस मयूरी चाट कॉर्नर को अब कानपुर दक्षिण के सबसे प्रतिष्ठित एवं भरोसेमंद ब्रांड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्दी ही उन्होंने कहा कि अपनी अगली शॉप की शुरवात शहर के पॉश इलाकों की ओर शुरू करेंगे, इसके बाद यूपी के अन्य शहरों में मयूरी चाट की जल्द फ्रेंचाइजी भी शुरू करने की प्लानिंग है । बताते चले मयूरी चाट के साथ साथ यहां पर मिलने वाले बतासे, स्पेशल पापड़ी, मटर चाट, आलू टिक्की दही बड़े, जैसे व्यंजन आज भी पारंपरिक स्वाद और उच्च गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही शॉप पर ब्रांडेड कंपनियों के सॉफ्ट ड्रिंक्स, आइसक्रीम भी उपलब्ध है । मतलब आप यहां आएंगे तो एक पारिवारिक माहौल में बैठकर पिकनिक जैसा घर का स्पेशल स्वाद ग्राहकों के जीवन मे महसूस होगा ।



यहां के स्वाद की खासियत और मुह में इस भरोसेमंद चाट कॉर्नर पर ग्राहकों का भरोसा Zomato पर 4.2/5 (551+ डिलीवरी रेटिंग्स), Justdial पर 4.0/5 (873+ रिव्यूज) और सोशल मीडिया पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट है। कई ग्राहक इसे “कानपुर की सर्वश्रेष्ठ चाट” और “आयुर्वेदिक बतासे का बेजोड़ स्वाद” बताते हैं। यह प्रतिष्ठान न केवल स्वाद का केंद्र नज़र आता है, बल्कि परिवार की पीढ़ीगत मेहनत और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण भी है। यदि आप असली कानपुरी चाट का आनंद लेना चाहते हैं, तो कानपुर दक्षिण के बर्रा 2 इलाके में स्थित मशहूर ओपी शर्मा के भूत बंगले वाली गली में ( KDA मार्केट, शॉप नंबर 201) पहुंचें। शाम 4:30 बजे से रात 10 बजे तक ये मयूरी चाट कॉर्नर ग्राहकों की सेवा में खुला रहता है। अगर आप आने में किसी कारणवश असमर्थ है तो आप मन को कतई न मारे, देश मे तेज़ी से बढ़ते ऑनलाइन विकल्प को चुने और अपना ऑनलाइन ऑर्डर Zomato या Swiggy के माध्यम से बुक कर के ऑर्डर करें, यहां ये सभी सेवा उपलब्ध है। मयूरी चाट कॉर्नर जहां परंपरा, शुद्धता और उत्कृष्टता हर स्वाद में झलकती है।


 

हम इस शॉप पर ग्राहकों को गूगल मैप के द्वारा पहुँचने के लिए लिंक भी डाल रहे है, आप इस लिंक पर क्लिक कर शॉप पर बिना परेशान हुए गूगल मैप के द्वारा आसानी से पहुँच सकते है ये रहा लिंक ।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और गूगल मैप के द्वारा हम तक आसानी से पहुँचे ।
नीचे दिए गए  रेड लिंक पर क्लिक करें और गूगल मैप के द्वारा हम तक आसानी से पहुँचे ।

 मयूरी चाट कॉर्नर – बर्रा 2 – KDA मार्केट, भूत बंगले के पास



आपको इस खबर को पढ़ने के बाद यहां का स्वाद कैसा लगा, हमे कॉमेंट में जरूर बताएं । आपके जवाब और विचारों का हम और हमारी टीम सदैव सम्मान करेगी ।

Anurag Srivastava

खबरों की दुनिया में अनुराग श्रीवास्तव का सफर 2009 से शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। पत्रकारिता जगत में कानपुर संवाद समाचार पत्र से सफ़र शुरू करते हुए, स्टार न्यूज़, वॉइस ऑफ़ इंडिया, सी न्यूज़, सहारा समय, बंसल न्यूज़, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बीते 16 साल से क्राइम, राजनितिक, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन से जुडी हर छोटे-बड़े विषयों की ख़बर पर पकड़ रखते हैं। अनुराग श्रीवास्तव फिलहाल इंडिया न्यूज़ 24x7 .कॉम में बतौर एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। खाली समय में क्रिकेट खेलने, घूमने, फिल्‍में/वेब सीरीज, न्यूज़ चैनल देखने और किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं।

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks