आईआईटी कानपुर टेककृति में संभल के सरकारी स्कूल के बच्चों ने रोबोटिक्स में ‘आउटस्टैंडिंग’ प्रदर्शन से इंजीनियरिंग छात्रों को किया हैरान

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : विजय बाजपाई – कानपुर

■ कक्षा 5 की पोलियो पीड़िता बालिका बनी स्टार परफॉर्मर; टीम को प्रशिक्षित करने वाले फाउंडेशन को IIT कानपुर ने किया सम्मानित

कानपुर : इस वर्ष आईआईटी कानपुर के वार्षिक टेक्नोलॉजी महोत्सव टेककृति में संभल जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों की एक टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान किया। इस दौरान इवेंट की ‘मैनोवर’ रोबोटिक्स कैटेगरी में देशभर के लगभग 250 इंजीनियरिंग छात्रों और 60 टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए इन बच्चों ने ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस’ अवॉर्ड अपने नाम किया। ये टीम अभी हाल ही में आईआईटी दिल्ली में हुए एक ‘ब्लाइंडबोट’ रोबोटिक्स इवेंट में 35 बीटेक टीमों को हराकर इतिहास रच चुकी है। इन छात्रों को प्रशिक्षण दिया था सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन ने, जिसकी स्थापना आईआईटी-गुवाहाटी और आईआईएम-कलकत्ता के पूर्व छात्र संजीव नेवर ने की है। फाउंडेशन को टेककृति टीम द्वारा “देश की उपेक्षित हिस्सों तक STEM शिक्षा पहुंचाने में क्रांतिकारी योगदान” के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

टेककृति में सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से एक रहीं राधा, जो बनियाखेड़ा पीएम श्री स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा हैं। पोलियो से पीड़ित राधा सामान्य बच्चों की तरह चल नहीं सकतीं, लेकिन उन्होंने जो मंच IIT में पाया, वह आज संभल की प्रेरणा बन चुका है। जीत के बाद राधा ने कहा, “अब मैं वैज्ञानिक बनना चाहती हूं।”


यह छात्र चार PM श्री स्कूलों से आए थे — बनियाखेड़ा, पवांसा, बहजोई और संभल ब्लॉक।

प्रतियोगिता से पहले संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बच्चों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. पैंसिया, जो सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन के साथ मिलकर संभल में रोबोटिक्स शिक्षा क्रांति ला रहे हैं, ने कहा: “शिक्षा और बड़े सपने सिर्फ संभल को ही नहीं, पूरे देश को बदल सकते हैं।”


    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...