उत्तर प्रदेश

कानपुर में 40 फीट से रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत, लाश सीट में धंसी, झांसी रेलवे लाइन ठप, रेस्क्यू जारी

Share

कानपुर में गुरुवार देर शाम एक ट्रक गुजैनी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त ट्रक से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली हाईवे की सर्विस लेन से 30-40 फीट ऊपर से ट्रक गिरा है। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, नहीं तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था। हादसे के बाद 10 थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद राहत बचाव कर शुरू किया गया । देर रात तक व्हले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस के साथ साथ रेलवे के अफसर भी मौके पर मौजूद रहें ।


घटना के वक़्त पुल से ट्रक नीचे गिरने के दौरान रेलवे की OHT लाइन भी टूट गई, इसके साथ साथ ही इस घटना के बाद कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पूरी तरह से ठप हो गई, बताते चलें कि हादसा ठीक उसी जगह हुआ है, जहां पर कुछ दिन पहले साबरमती एक्सप्रेस डिरेल हो गई थी।


बताते चले इस घटना में 45 वर्षीय ट्रक चालक नाम राम किशोर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी मृतक चालक बिल्हौर के रहमतपुर का रहने वाला था जो कि घटना से पूर्व ट्रक लेकर कानपुर से कालपी जा रहा था । देर रात हुए इस हादसे के कुछ देर बाद ही गोविंदपुरी स्टेशन से चित्रकूट एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी लेकिन, हादसे की जानकारी मिलते ही उसे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। वहीं, इस ट्रैक से गुजरने वाली पुष्पक समेत 8 ट्रेनिंग प्रभावित भी प्रभावित बताई जा रही हैं। ख़बर लिखे जाने तक ट्रक को रेलवे लाइन से हटाने और कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक बहाल करने के लिए रेलवे प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार कार्य करती नज़र आई । हादसे के बाद गुजैनी फ्लाईओवर पर और नीचे भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks