IPL 2024

लखनऊ का विजयरथ रोकने में नाकाम साबित हुए RCB के धुरंधर, मयंक यादव ने फिर से दिखाई रफ्तार ने झटके 3 विकेट

Share

IPL 2024 : रॉयल चैलेंझर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला खेला गया, इस मैच को LSG ने 28 रनों से जीत लिया, इससे पहले मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे और RCB के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा था, वहीं आरसीबी की टीम महज़ 19.4 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए महिपाल लोमरोर ने 13 गेंदों पर सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली, इस दौरान लोमरोर ने 3 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए, इसके अलावा रजत पाटीदार ने 29 और विराट कोहली ने 22 रनों की पारी खेली। इस मैच को जीतने के साथ ही लखनऊ की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

पिछले मुकाबले में इंडिया टीम की नई रफ़्तार की मशीन कहे जाने वाले लखनऊ के सुपरफास्ट गेंदबाज मयंक यादव की आज एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली, मुकाबले में आज फिर से मयंक ने अपनी गति से आरसीबी के बल्लेबाजों को चारो खाने चित कर दिया। इस मैच में मयंक ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, इसके अलावा नवीन उल हक ने 2 विकेट चटकाए, बताते चले कि मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए च्विंटन डि कॉक ने 56 गेंदों पर सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली, इसके अलावा निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली।

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks